फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Oscars 2019: जानिए अबतक किस कैटेगरी में किसने कितनी बार जीता अवॉर्ड, शॉर्ट में देखें पूरी लिस्ट

Sun, 24 Feb 2019 05:16 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
hollywood
ऑस्कर अवॉर्ड की शुरुआत वर्ष 1929 में हुई थी जब से इस अवॉर्ड का सिलसिला लगातार जारी रहा है। इन 90 सालों के लंबे अंतराल में कई हॉलीवुड स्टार्स ने अलग-अलग कैटेगरी में ये अवॉर्ड अपने नाम किए। इस बार 91वें अकेडमी अवॉर्ड सेरेमनी का आयोजन भारतीय समय के अनुसार सोमवार सुबह 5.30 बजे अमेरिका के लॉस एंजिलस के डॉल्बी थिएटर में किया जाना है। तो ऐसे में रंगमंच की दुनिया के इस वैश्विक प्रतिष्ठित अवॉर्ड के अब तक के इतिहास पर डालते हैं एक नजर...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
hollywood
किसने अबतक सबसे ज्यादा ऑस्कर अवॉर्ड जीते
इस श्रेणी में सिर्फ और सिर्फ वॉल्ट डिजनी का नाम सबसे पहले आता है। अमेरिका के इस सबसे आइकोनिक फिल्म मेकर की झोली में 26 ऑस्कर अवॉर्ड गिरे हैं। बता दें कि ऑस्कर में सबसे ज्यादा 59 बार नॉमिनेशन भी इनके ही नाम हैं। 
विज्ञापन

3 of 8
hollywood
अभिनय में सबसे ज्यादा ऑस्कर (अभिनेता-अभिनेत्री)
अभिनय की श्रेणी में अभिनेत्री कैथरीन हैप्बर्न को अपने फिल्मी करियर के दौरान ऑस्कर में 12 बार नामित किया गया जिसमें उन्हें चार बार जीत हासिल हुई। उन्हें यह अवॉर्ड फिल्म मॉन्रिंग ग्लोरी (1933), गेस हू इज कमिंग टू डिनर (1967), द लायन इन विंटर (1968) और ऑन गोल्डन पॉन्ड (1981) के लिए मिला। वहीं अभिनेताओं में जैक निकोलसन, डेनियल डे ल्विस और वॉल्टर ब्रेनॉन ने तीन-तीन बार यह अवार्ड अपने नाम किया। इतना ही नहीं अमेरकिन अभिनेत्री मेरिल स्ट्रीप ऐसी अकेली हैं जो अभिनय की श्रेणी में सबसे ज्यादा 17 बार नामित की गई हैं लेकिन तीन बार ही वह इस अवॉर्ड पर कब्जा कर पाईं।

4 of 8
hollywood
निर्देशन की श्रेणी में सबसे ज्यादा अवॉर्ड
निर्देशन के क्षेत्र में जॉन फोर्ड ने 'वेस्टर्न फिल्मी थीम' के लिए चार अवॉर्ड अपने नाम किए साथ ही इन्फोर्मर (1935), द ग्रैप्स ऑफ रेच (1940), हाउ ग्रीन वाज माय वैली (1941) और क्वाइट (1952) जैसी फिल्मों के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का ऑस्कर अवॉर्ड भी मिला। हालांकि जॉन ने निर्देशकों की इस श्रेणी में अवॉर्ड को सबसे ज्यादा बार हासिल किया है लेकिन नॉमिनेशन के लिए सबसे ज्यादा बार विलियम वीलर को चुना गया था। 
विज्ञापन

5 of 8
hollywood
स्क्रीनराइटिंग में अवॉर्ड
इस कड़ी में पांच लोगों को स्क्रीनराइटिंग के लिए तीन-तीन बार इस अवॉर्ड से नवाजा गया है। इनमें बिली विल्डर, चार्लिस ब्रेकेट, फ्रांसिस फोर्ड कोपोला, वूडी ऐलन और पैडी चैफस्की का नाम शामिल है। गौरतलब है कि वूडी ऐलन ने बेस्ट ओरिजिनल स्क्रीनप्ले कैटगरी में सबसे ज्यादा अवॉर्ड जीते हैं। उन्हें यह अवॉर्ड फिल्म एनी हॉल (1977), हाना एंड हर सिस्टर्स (1986) और मिडनाइट इन पेरिस (2011) के लिए दिया गया था। 
विज्ञापन

6 of 8
hollywood
सबसे ज्यादा ऑस्कर जीतने वाली फिल्म
सबसे ज्यादा ऑस्कर जीतने की इस लिस्ट में तीन फिल्में शामिल हैं। जिसमें इन तीनों फिल्मों ने 11-11 अवॉर्ड हासिल किए हैं। इनके नाम हैं बेन-हुर (1959), टाइटैनिक (1997), द लॉर्ड ऑफ दा रिंग्स: द रिटर्न ऑफ दा किंग (2003)। बता दें कि ब्लॉकबस्टर फिल्म 'टाइटैनिक' को इस अवॉर्ड सेरेमनी में सबसे ज्यादा नॉमिनेशन मिले थे।
विज्ञापन

7 of 8
hollywood
इस ब्रिटिश व्यक्ति को मिला सबसे ज्यादा बार ऑस्कर अवॉर्ड
मशहूर फिल्म कम्पोजर जॉन बेरी ने ब्रिटिश कलाकारों के मुकाबले सबसे ज्यादा बार यह अवॉर्ड अपनी झोली में डाला है। उन्होंने कुल पांच बार यह अवॉर्ड अपने नाम किया है। उनको यह पुरस्कार दो बार फिल्म बोर्न फ्री (1966) और एक-एक बार फिल्म लॉयन इन विंटर (1968), आउट ऑफ अफ्रिका (1985) और डांस विद वोल्व्स के लिए मिला है। 
विज्ञापन

8 of 8
hollywood
इस ब्रिटिश अभिनेता ने जीता सबसे ज्यादा बार यह अवॉर्ड
सबसे ज्यादा बार ऑस्कर अवॉर्ड जीतने की श्रेणी में एकमात्र ब्रिटिश अभिनेता डेनियल डे ल्विस का नाम आता है। उन्होंने फिल्म माय लेफ्ट फुट, देअर विल बी ब्लड और लिंकन से ऑस्कर अवॉर्ड अपने नाम किया था।  फिल्म लिंकन उनकी सबसे सर्वश्रेष्ठ फिल्म है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें