फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

71 साल के एक्टर पर लगा यौन शोषण का आरोप, 16 साल की लड़की के साथ बनाए थे संबंध

Sun, 19 Nov 2017 08:26 AM IST
amarujala.com- Presented by: अरविंद
विज्ञापन
1 of 5
sylvester stallone
हॉलीवुड स्टार सिलवेस्टर स्टैलोन पर एक नाबालिग लड़की से यौन उत्पीड़न  का मामला सामने आया है। पीड़िता एक्टर की बहुत बड़ी फैन थी। नाबालिग का आरोप है कि सिलवेस्टर और उनके बॉडीगार्ड ने मिलकर उसके साथ संबंध बनाए। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
sylvester stallone
 मामला साल 1986 का है जब स्टैलोन अमेरिका के लास वेगास में फिल्‍म 'ओवर द टॉप' की शूटिंग में व्यस्त थे। वे उस वक्त तकरीबन 40 साल के थे। नाबालिग ने बताया कि एक्टर सिलवेस्टर से उसकी मुलाकत एक्टर डेविड मैनडेनहॉल ने करवाई थी। बता दें कि डेविड एक फिल्म में सिलवेस्टर के बेटे का किरदार निभा रहे थे।
विज्ञापन

3 of 5
sylvester stallone
बता दें कि लड़की अपने परिवार और दोस्‍तों के साथ होटल में ठहरी हुई थी। लड़की के आरोपों के मुताबिक पहले उसने स्‍टैलोन के साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद स्‍टैलोन ने अपने बॉडी गार्ड माइकल 'माइक' डे लुका को भी बुला लिया, जो उसी कमरे के बाथरूम में था।

4 of 5
sylvester stallone
ऐसे में स्‍टेलोन ने लड़की को धमकी भी दी कि अगर उसने किसी को इस घटना के बारे में बताया तो वे उसकी बुरी तरह पिटाई करेंगे। पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, स्‍टैलोन के साथ शारीरिक संबंध बनाने में लड़की को कोई आपत्ति नहीं थी, लेकिन वह लुका के साथ शारीरिक संबंध नहीं बनाना चाहती थी। लुका की मौजूदगी से लड़की नाखुश थी, लेकिन उसके पास कोई विकल्‍प भी नहीं था।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sylvester stallone
वहीं, स्‍टैलोन ने लड़की के सभी आरोपों को निराधार बताया है। उनके प्रवक्‍ता के मुताबिक, 'यह एक हास्यास्पद और साफ तौर पर बनाई गई झूठी कहानी है। बुधवार को प्रकाशित होने से पहले कोई भी इस कहानी के बारे में नहीं जानता था, जिसमें मिस्टर स्‍टैलोन का नाम भी शामिल हैं। इस मामले में स्‍टैलोन से किसी भी अधिकारी कोई संपर्क नहीं किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें