'स्ट्रेंजर थिंग्स' नेटफ्लिक्स की बेहद चर्चित सीरीज है। अब जल्द ही इस सीरीज का नया सीजन आने वाला है, जिसका फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे थे। 'स्ट्रेंजर थिंग्स का चौथा सीजन दो भाग में आएगा। पहला भाग 27 मई और दूसरा 1 जुलाई को अंग्रेजी, तमिल, तेलुगू और हिंदी में रिलीज होगा। हालांकि अभी शो के आने में समय है और इस बीच अगर आप कुछ ऐसे शोज देखने चाहते हैं, जो स्ट्रेंजर थिंग्स से मिलते जुलते हैं और वैसी ही चीजों से महसूस कराते हैं। आज हमने आपके लिए ऐसे ही कुछ शोज की लिस्ट तैयार की है, जिन्हें अगर आप स्ट्रेंजर थिंग्स के फैन हैं, तो जरूर देखना पसंद करेंगे।