स्टीवन स्पीलबर्ग ऐसे निर्देशक हैं, जिनकी फिल्मों के बिना हॉलीवुड सिनेमा अधूरा माना जाता है। वह अलग-अलग तरह की स्टोरी टेलिंग में माहिर हैं। स्टीवन स्पीलबर्ग के जन्मदिन पर जानिए, उनकी दस क्लासिक फिल्मों के बारे में।
स्टीवन स्पीलबर्ग हॉलीवुड के टॉप डायरेक्टर्स में से एक हैं। उनकी बनाई फिल्मों के दर्शक दीवाने हैं। इसकी वजह है कि स्टीवन की अधिकतर फिल्में, अपने दौर का बहुत अच्छे से प्रेजेंटेशन करती हैं। साथ ही स्टीवन की कुछ फिल्में तो एक अलग दुनिया भी रचती हैं। इसी मशहूर डायरेक्टर स्टीवन स्पीलबर्ग का आज जन्मदिन (18 दिसंबर 1946) है। इस खास मौके पर जानिए, स्टीवन स्पीलबर्ग की दस क्लासिक और बेहतरीन फिल्मों के बारे में।
विज्ञापन
2 of 8
फिल्म 'जॉ' और 'जुरासिक पार्क'
- फोटो : सोशल मीडिया
जॉ-जुरासिक पार्क
साल 1975 में स्टीवन स्पीलबर्ग ने फिल्म ‘जॉ’ बनाई थी, इस फिल्म में एक शॉर्क अटैक की कहानी को दिखाया था। पर्दे पर शॉर्क को खूंखार रूप में देखकर, दर्शकों के रोंगटे खड़े हो गए थे। इसी फिल्म से ही स्पीलबर्ग की फिल्मों में दैत्याकार जीवों का दिखना शुरू हुआ था। जहां 70 के दशक में भारत में ‘शोले’ जैसी फिल्में देखी जा रही थीं, वहीं स्टीवन स्पीलबर्ग ‘जॉ’ जैसी फिल्में बना रहे थे। इसी तरह फिल्म ‘जुरासिक पार्क (1993)’ के आज भी दर्शक दीवाने हैं। इस फिल्म में बड़े पर्दे पर डायनासोर को स्टीवन स्पीलबर्ग ने बहुत शानदार तरीके से दिखाया था। फिल्म में डायनासोर और इंसानों के बीच संघर्ष की कहानी थी।
विज्ञापन
3 of 8
फिल्म 'ईटी' का एक दृश्य
- फोटो : सोशल मीडिया
ईटी द एक्सट्रा टेरेस्ट्रियल
साल 1982 में रिलीज हुई फिल्म ‘ईटी द एक्सट्रा टेरेस्ट्रियल’ में स्टीवन स्पीलबर्ग ने मानवीय भावनाओं और एलियन की कहानी को जोड़कर दिखाया। यह एक साइंस फिक्शन फिल्म थी। जिसमें एक एलियन पृथ्वी पर फंस जाता है और कुछ बच्चे उसका साथ देते हैं। आखिर में एलियन की घर पहुंचने में मदद करते हैं।
द कलर पर्पल
फिल्म ‘द कलर पर्पल (1985)’ एक अश्वेत महिला के संघर्ष की कहानी को कहती है। इस फिल्म ने अपनी मार्मिक कहानी के लिए कई अवॉर्ड जीते थे। साथ ही स्टीवन स्पीलबर्ग ने इस कहानी के जरिए साबित किया कि अगर वह ‘जॉ’, ‘जुरासिक पार्क’ जैसी रोमांचक फिल्में बना सकते हैं, तो बेहतरीन तरीके से मार्मिक कहानी भी कह सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 8
फिल्म 'इंडियाना जोन्स'
- फोटो : सोशल मीडिया
इंडियाना जोन्स
इंडियान जोन्स सीरीज की फिल्मों की शुरुआत ‘इंडियान जोन्स एंड द राइडर्स ऑफ द लोस्ट आर्ट (1981)’ से ही होती है। यह एक एडवेंचर फिल्म थी, जिसमें मुख्य किरदार एक रोमांचक यात्रा पर दर्शकों को लेकर जाता है, जिसमें रहस्य, जादू, खजाना सभी कुछ शामिल होता है।
फिल्म 'द एंपायर ऑफ सन' का एक सीन
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
एंपायर ऑफ द सन
फिल्म ‘एंपायर ऑफ द सन (1987)’ में स्टीवन स्पीलबर्ग, द्वितीय विश्व युद्ध को आधार बनाकर एक दिल को छू लेने वाली कहानी कहते हैं। इस फिल्म में एक बच्चे के युद्ध के बीच फंस जाने, खुद को बचाने की कहानी है।
विज्ञापन
7 of 8
फिल्म 'शिंडलर्स लिस्ट'
- फोटो : सोशल मीडिया
शिंडलर्स लिस्ट-सेविंग प्राइवेट रॉयन
साल 1993 में रिलीज हुई फिल्म ‘शिंडलर्स लिस्ट’ को स्टीवन स्पीलबर्ग की सबसे बेहतरीन फिल्म माना जाता है। यह फिल्म एक व्यक्ति द्वारा नाजी यातना शिविरों में से कुछ यहूदी लोगों को बचाने की कहानी है। यह फिल्म बहुत मार्मिक है। इसके अलावा 1998 में रिलीज हुई फिल्म ‘सेविंग प्राइवेट रॉयन’ भी द्वितीय विश्व के बैकग्राउंड पर कही गई एक इमोशनल, एक्शन पैक्ड फिल्म है।
फिल्म 'कैच मी इफ यू कैन-ब्रिज ऑफ स्पाइज '
- फोटो : सोशल मीडिया
कैच मी इफ यू कैन-ब्रिज ऑफ स्पाइज
साल 2002 में आई फिल्म ‘कैच मी इफ यू कैन’ एक ठग की कहानी है। फिल्म में मुख्य भूमिका में लियोनार्डो डिकैप्रियो और टॉम हैंक्स थे। फिल्म में क्राइम के साथ कॉमेडी का तड़का भी था। फिल्म को दर्शकों ने खूब सराहा था। टॉम हैंक्स के साथ स्टीवन स्पीलबर्ग ने साल 2015 में एक फिल्म ‘ब्रिज ऑफ स्पाइज’ भी बनाई, यह एक रोमांचक स्पॉय थ्रिलर फिल्म रही।
ऐसी ही कई और फिल्में हैं, जो स्टीवन स्पीलबर्ग ने बनाई और उन्होंने हर फिल्म में अलग तरह की दुनिया को रचा, साथ ही बेहतरीन कहानियों से जरिए दर्शकों का दिल भी जीत लिया।