फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'स्पाइडर मैन' से लेकर 'हल्क' तक, स्टेन ली के इन सुपरहीरो को भुलाना होगा मुश्किल

Tue, 13 Nov 2018 10:24 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
hulk and spiderman - फोटो : social media
स्पाइडर मैन, आयरन मैन, द हल्क और ब्लैक पैंथर जैसे सुपरहीरो देने वाले स्टेन ली ने 95 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। स्टेन ली कॉमिक बुक राइटर और एडिटर थे। उनके गढ़े कॉमिक किरदारों को फिल्मों में भी दिखाया गया। स्टेन ली की बेटी ने उनके निधन की जानकारी दी। जिसके बाद दुनिया भर में उनके फैंस उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। हॉलीवुड में स्टेन ली के सुपरहीरो कैरेक्टर्स को लेकर कई फिल्में बनाई गईं जिन्हें दुनियाभर में बेहद पसंद किया गया। आगे की स्लाइड में पढ़िए उनके बनाए ऐसे ही कुछ किरदारों के बारे में...

विज्ञापन

2 of 6
Black Panther - फोटो : file photo
ब्लैक पैंथर
अमेरिकन कॉमिक बुक के इतिहास में ब्लैक पैंथर पहला ब्लैक सुपरहीरो है। मार्वल की दुनिया में इसे सबसे स्मार्ट और अमीर सुपरहीरो कह सकते हैं। ब्लैक पैंथर का कैरेक्टर सबसे पहले 'फैंटास्टिक 4' में आया। साल 2018 फरवरी में मार्वल सिनैमेटिक यूनिवर्स की ब्लैक पैंथर फिल्म रिलीज हुई। इस फिल्म का डायरेक्शन रायन कुग्लर ने किया है। बता दें कि यह फिल्म कैप्टन अमेरिका के सिविल वॉर के बाद की कहानी है।
विज्ञापन

3 of 6
the hulk - फोटो : social media
द हल्क
साल 1962 में स्टेन ली और जैक किर्बी ने मिलकर द इनक्रेडिबल हल्क प्रकाशित किया। किताब में यह कैरेक्टर दो अलग अवतार में होता है। पहला हल्क-  हरे रंग और विशाल शरीर वाला, जिसके पास अद्भुत ताकत है। वहीं दूसरा ब्रुस बैनर होता है जो शारीरिक और इमोशनल तौर पर कमजोर रहता है। 

4 of 6
iron man - फोटो : social media
आयरन मैन
साल 1968 में मार्वल कॉमिक्स ने आयरन मैन कॉमिक बुक सीरीज का पहला भाग प्रकाशित किया। टेल्स ऑफ सस्पेंस में सबसे पहले आयरमैन के किरदार को दिखाया गया। वहीं साल 2008 में आयरन मैन पर फिल्म बनी। जिसका डायरेक्शन जॉन फेरेउ ने किया। फिल्म में मुख्य किरदार रॉबर्ट डॉनी जूनियर, टेरेन्स हॉवर्ड, जेफ ब्रिज्स और ग्विनिथ पाल्ट्रो ने निभाई। 
विज्ञापन

5 of 6
x men - फोटो : social media
एक्स मेन
स्टेन ली और जैक किर्बी ने मिलकर एक्स मेन के किरदारों को 1963 में गढ़ा। एक्स मेन काल्पनिक सुपरहीरोज की टीम है। मार्वल कॉमिक्स की सबसे ज्यादा सफल कॉमिक्स में से एक्स मेन एक है। एक्स मेन पर बात करते हुए स्टेन ली ने बताया था कि वो चाहते हैं कि सुपरहीरो के एक ऐसे ग्रुप को बनाया जाए। जो समाज के मुद्दों को उठाता है। एक्स मेन के कैरेक्टर पर आधारित अब तक 11 फिल्में रिलीज हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
spider man - फोटो : file photo
स्पाइडर मैन
मार्वल का सबसे सफल किरदार स्पाइडर मैन रहा। यही नहीं इस कॉमिक बुक से सबसे ज्यादा कमाई भी हुई। इसे स्टेन ली और स्टीव डिटको ने मिलकर लिखा। 1962 में सबसे पहले प्रकाशित हुई कॉमिक बुक में स्पाइडर मैन का किरदार दिखाया गया। कॉमिक बुक के बाद स्पाइडरमैन पर फिल्में, एनिमेशन शोज, वीडियो गेम्स भी आए जिसे लोगों ने बेहद पसंद किया। स्टेन ली के मुताबिक स्पाइडर मैन के जरिए वो दिखाना चाहते थे कि एक आदमी किस तरह लोगों की मदद करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें