Squid Game Season 2 Netflix Release Date: दक्षिण कोरियाई डायस्टोपियन सर्वाइवल थ्रिलर हॉरर टेलीविजन सीरीज स्क्विड गेम का दूसरा सीजन आ चुका है, जिसे स्क्विड गेम 2 के रूप में रिलीज किया गया है। इस सीजन का ट्रेलर पहले ही दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा चुका है। कोरियाई लेखक और टेलीविजन निर्माता ह्वांग डोंग-ह्युक द्वारा टेलीविजन सीरीज आज रिलीज हो चुकी है। जानिए कब और कहां देख सकेंगे सीरीज।
सीरीज स्क्विड गेम सीजन 2 में कई कलाकारों ने अभिनय किया है, जो अपने धांसू एक्शन से आश्चर्यचकित कर देंगे। इस सीरीज का पहला सीजन देख चुके इंडियन दर्शकों में इस सर्वाइवल थ्रिलर को लेकर काफी उत्सुकता है। इस सर्वाइवल थ्रिलर में कमाल के ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलने वाले हैं। जानिए इसका दूसरा सीजन कब और कहां देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
2 of 6
स्क्विड गेम सीजन 2
- फोटो : सोशल मीडिया
स्क्विड गेम सीजन 2-कब और कहां देख सकेंगे
नेटफ्लिक्स की प्रसिद्ध सीरीज स्क्विड गेम का सेकेंड दूसरा सीजन रिलीज हो चुका है। स्क्विड गेम का सीजन 2, 26 दिसंबर 2024 से दुनियाभर के नेटफ्लिक्स सब्सक्राइबर के लिए प्रीमियर होगा। इस सीजन में 7 एपीसोड हैं और सातों एक साथ स्ट्रीम किए जाएंगे। सीजन का निर्माण नेटफ्लिक्स द्वारा किया गया है।
विज्ञापन
3 of 6
स्क्विड गेम सीजन 2
- फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय दर्शकों कब देख सकेंगे स्क्विड गेम सीजन 2
स्क्विड गेम सीजन 2 दुनियाभर के अलग अलग देशों में अलग-अलग टाइम पर स्ट्रीम होने जा रहा है। हालांकि, भारतीय दर्शकों के लिए इसका टाइम दोपहर साढ़े 12 बजे का है। यानी आप 26 दिसंबर को दोपहर होते ही इस कमाल की कोरियन सीरीज का मजा को देख सकेंगे।
स्क्विड गेम सीजन 2 की स्टारकास्ट
इस सीज़न में ली जंग-जे, वाई हा-जून, ली ब्युंग-हुन, इम सी-वान, कांग हा-न्यूल, ली जिन-वुक, पार्क सुंग-हून, यांग डोंग-ग्यून, जो यू-री, कांग ऐ-शिम और ली सेओ-ह्वान जैसे सितारे नजर आएंगे। यह सेओंग गि-हुन द्वारा स्क्विड गेम जीतने के तीन साल बाद की कहानी है, जब वह संयुक्त राज्य अमेरिका जाने का विचार छोड़ देता है और मन में एक नया संकल्प लेकर लौटता है।
स्क्विड गेम सीजन 2 की स्टारकास्ट
इस सीरीज में ली जंग-जे, जो गी-हुन के किरदार में तो वहीं वाई हा-जून, डिटेक्टिव ह्वांग जुन हो के रोल में वापसी कर रहे हैं। इस सीरीज में गि-हुन की ही कहानी दिखाई जाएगी, जो पिछली बार बड़ी मुश्किलों से अपनी जान बचाने में कामयाब हुए थे।