फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Spider Man 4: 400 करोड़ पार हुई 'स्पाइडर-मैन 4' की कमाई, जानें 11वें दिन बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा प्रदर्शन?

Sun, 09 Aug 2026 08:12 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Spider-Man Brand New Day Box Office Collection Day 11: 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने बॉक्स ऑफिस पर नया रिकॉर्ड बनाया है। यह फिल्म 11 दिनों में 400 करोड़ी बन गई है। जानिए दूसरे रविवार को बॉक्स ऑफिस पर इसका प्रदर्शन कैसा रहा?
विज्ञापन
1 of 5
स्पाइडर मैन- ब्रांड न्यू डे - फोटो : अमर उजाला
फिल्म 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' भारतीय सिनेमाघरों में दर्शकों को खूब भा रही है। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है। वीकएंड पर इसके कलेक्शन में उछाल आया है। इस फिल्म के साथ 'द ओडिसी' भी सिनेमाघरों में लगी है। जानिए रविवार को इसने कितना कलेक्शन किया है?
विज्ञापन

2 of 5
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे - फोटो : X
'स्पाइडर-मैन 4' की कमाई
'स्पाइडर-मैन 4' को भारत में रिलीज हुए ग्यारह दिन हो चुके हैं। ग्यारह दिनों में इसने 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।
  • बीते दिन शुक्रवार को 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने 31 करोड़ रुपये कमाए थे।
  • आज दूसरे रविवार को इसका कलेक्शन 26.31 करोड़ रुपये हो गया है।
  • फिल्म का कुल कलेक्शन 407.06 करोड़ रुपये हो चुका है।
  • वीकएंड पर इस फिल्म की कमाई बढ़ी है।
विज्ञापन

3 of 5
फिल्म 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' - फोटो : X
किस भाषा में हुआ कितना कलेक्शन?
  • भारत में अंग्रेजी भाषा में इसने 223.45 करोड़ रुपये कमाए हैं।
  • हिंदी में इसने 145.40 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।
  • तेलुगु में इसका कलेक्शन 15.65 करोड़ रुपये रहा है।
  • यह फिल्म कन्नड़, मलयालम और तमिल भाषाओं में भी रिलीज हुई है।

4 of 5
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे ट्रेलर रिलीज - फोटो : सोशल मीडिया
कौन है फिल्म का निर्देशक?
फिल्म 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' में टॉम हॉलैंड, जेंडाया, जैकब बैटलन, जॉन बर्नथल, मार्क रफ्लो और सैडी सिंक अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन डेस्टिन डेनियल क्रेटन ने किया है। 
इसे दूसरे रविवार को बॉक्स ऑफिस पर वीकएंड का फायदा मिला है। अगर इसका कलेक्शन इसी तरह रहा, तो यह 500 करोड़ रुपये भी कमा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म 'द ओडिसी' रिव्यू - फोटो : X
'द ओडिसी' का कलेक्शन
'स्पाइडर मैन 4' के अलावा सिनेमाघरों में क्रिस्टोफर नोलन की हॉलीवुड फिल्म 'द ओडिसी' भी रिलीज हुई है। इसने भारत में 150 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन जुटा लिया है। आज खबर लिखे जाने तक इसने लगभग 1.5 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसका कुल कलेक्शन 169.65 करोड़ रुपये हो चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें