फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

250 करोड़ पार 'स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे', चौथे दिन की सबसे ज्यादा कमाई; जानें बाकी फिल्मों का हाल

Mon, 03 Aug 2026 07:57 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Spider Man Brand New Day Box Office Collection : इस वक्त भारतीय बॉक्स ऑफिस पर हॉलीवुड फिल्म 'स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे' की धूम मची है। फिल्म ने रिलीज के पांचवें दिन ही 250 करोड़ रुपये तक का कलेक्शन कर लिया है। जानिए, इसने रविवार को कितनी कमाई की। साथ ही फिल्म ‘द ओडिसी’ और ‘जन नायकन’ ने कितना कलेक्शन किया है। 
विज्ञापन
1 of 4
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

हॉलीवुड फिल्म 'स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे' को रविवार की छुट्टी का जबरदस्त फायदा मिला है। इस फिल्म ने रिलीज के चौथे दिन यानी रविवार को सबसे ज्यादा कलेक्शन किया है। इस फिल्म के अलावा भारतीय सिनेमाघरों में हॉलीवुड की ‘द ओडिसी’ और साउथ सिनेमा की ‘जन नायकन’ जैसी फिल्में भी लग रही हैं। जानिए, इन फिल्मों के खाते में रविवार को कितने रुपये जमा हुए। 
 

‘स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे’ पर रविवार को बरसे नोट 
सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म 'स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे' ने चौथे दिन यानी रविवार को 76 करोड़ रुपये कमाए हैं। जबकि तीसरे दिन 70.25 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 256.33 करोड़ रुपये हो चुका है। इस फिल्म में टॉम हॉलैंड एक बार फिर से स्पाइडर मैन के रोल में नजर आए हैं। इस फिल्म के निर्देशक डेस्टिन डेनियल क्रेटन हैं। 



‘स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे’ का अब तक का कलेक्शन 

पहला दिन      60.60 करोड़ रुपये 
दूसरा दिन       49.35 करोड़ रुपये 
तीसरा दिन  70.25 करोड़ रुपये 
चौथा दिन   76 करोड़ रुपये 
कुल कमाई        256.33 करोड़ रुपये 
विज्ञापन

2 of 4
फिल्म 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' - फोटो : X

‘एवेंजर्स एंड गेम’ के पहले हफ्ते के कलेक्शन के करीब ‘स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे’
‘स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे’ कमाई के मामले में कई हॉलीवुड फिल्मों के रिकॉर्ड भारत में तोड़ रही है। जैसे चार दिन में ही 250 करोड़ रुपये ही कमाई कर चुकी है। वहीं यह हॉलीवुड फिल्म ‘एवेंजर्स एंड गेम’ के पहले हफ्ते के कलेक्शन के करीब भी पहुंच चुकी है। बता दें कि ‘एवेंजर्स एंड गेम’ ने भारत में पहले हफ्ते में यानी 7 दिन में 260.40 करोड़ रुपये कमाए थे।

विज्ञापन

3 of 4
फिल्म 'जन नायकन' - फोटो : सोशल मीडिया

‘जन नायकन’ भी दिखा रही है दमखम
फिल्म ‘जन नायकन’ को रिलीज हुए 11वें दिन 10.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। जबकि दसवें दिन 7.80 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म की कुल कमाई भी अब तक 175.60 करोड़ रुपये हो चुकी है। फिल्म में मुख्य भूमिका में विजय थलापति हैं, जो अब तमिलनाडु के सीएम बन चुके हैं। 

विज्ञापन

4 of 4
फिल्म 'द ओडिसी' - फोटो : सोशल मीडिया

‘द ओडिसी’ का भी जादू बरकरार  
इन दिनों क्रिस्टोफर नोलन कीहॉलीवुड फिल्म ‘द ओडिसी’ भी भारतीय दर्शकों को पसंद आ रही है। इसने रिलीज के 17वें दिन 5.65 करोड़ रुपये अपने खाते में जमा किए हैं। वहीं 16वें दिन 5.80 करोड़ रुपये कमाए थे। इस फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 149.89 करोड़ रुपये हो चुका है। 
फिल्म में मैट डेमन, टॉम हॉलैंड, एनी हैथवे लीड रोल में नजर आए हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें