फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Spider-Man 4: दूसरे हफ्ते भी बॉक्स ऑफिस पर कायम 'स्पाइडर-मैन 4' का जलवा, जानें नौवें दिन की कमाई

Fri, 07 Aug 2026 08:28 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Spider Man Brand New Day Box Office Collection Day 9: भारत के बॉक्स ऑफिस पर 'स्पाइडर-मैन 4' का जलवा दूसरे हफ्ते भी जारी रहा। आइए जानते हैं इस फिल्म ने दूसरे शुक्रवार को कितना कलेक्शन किया है।
विज्ञापन
1 of 5
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे - फोटो : अमर उजाला
हॉलीवुड फिल्म 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' दुनिया भर के साथ भारत में भी दमदार कमाई कर रही है। पहले दिन और वीकएंड पर धमाल मचाने के बाद वीकडेज में भी यह फिल्म अच्छी कमाई कर रही है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड बना रही है। जानिए शुक्रवार को इसने कितना कलेक्शन किया है। इसके साथ 'द ओडिसी' का हाल भी जान लेते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
स्पाइडर मैन- ब्रांड न्यू डे - फोटो : अमर उजाला
'स्पाइडर-मैन 4' की कमाई
सैकनिल्क से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक इस फिल्म ने आज दूसरे शुक्रवार को इसने 8.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। देर रात इन आंकड़ों में इजाफा हो सकता है। फिल्म का कुल कलेक्शन 343.50 करोड़ रुपये हो गया है। अगर फिल्म की कमाई इसी तरह से जारी रही तो जल्द ही यह 400 क्लब में शामिल हो सकती है।
विज्ञापन

3 of 5
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे - फोटो : X
किस दिन हुई सबसे ज्यादा कमाई?
बीते दिन इस फिल्म ने 14.20 करोड़ रुपये कमाए थे। चौथे दिन यानी रविवार को इसने सबसे ज्यादा 77.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं पहले दिन इसने बॉक्स ऑफिस पर 60.60 करोड़ रुपये से खाता खोला था। शुरुआती दो दिनों में ही इसने 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था।

4 of 5
स्पाइडर मैन- ब्रांड न्यू डे - फोटो : सोशल मीडिया
'स्पाइडर-मैन 4' वर्ल्डवाइड कलेक्शन
फिल्म 'स्पाइडर मैन 4' जहां भारत में अच्छी कमाई कर रही है, वहीं यह दुनियाभर में भी अच्छा कलेक्शन कर रही है। सैकनिल्क पर प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक इसका वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 12,000 करोड़ रुपये हो चुका है। डेस्टिन डेनियल क्रेटन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में टॉम हॉलैंड, जेंडाया, जैकब बैटलन, जॉन बर्नथल, मार्क रफ्लो और सैडी सिंक जैसे सितारे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म 'द ओडिसी' का रिव्यू - फोटो : एक्स (ट्विटर)
'द ओडिसी' कलेक्शन
क्रिस्टोफर नोलन के निर्देशन में बनी फिल्म 'द ओडिसी' को रिलीज हुए 22 दिन हो चुके हैं। फिर भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। आज शुक्रवार को इसने 1.14 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ इसकी टोटल कमाई 159.89 करोड़ रुपये हो गई है। इसमें टॉम हॉलैंड ने अभिनय किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें