फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठवें दिन भी 'स्पाइडर-मैन' की चांदी, ‘अवतार 2’ का रिकॉर्ड तोड़ने की तरफ बढ़ी; जानें बाकी फिल्मों का हाल?

Fri, 07 Aug 2026 08:04 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Box Office Collection Day : हाॅलीवुड फिल्म 'स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे' ने इस वक्त भारतीय बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रखा है। फिल्म ने 300 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है। कई हॉलीवुड फिल्मों के रिकॉर्ड भारत में यह फिल्म तोड़ रही है। जानिए, गुरुवार को इस फिल्म ने कितनी कमाई की और ‘द ओडिसी’ और ‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर क्या हाल रहा? 

विज्ञापन
1 of 5
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

टॉम हॉलैंड अभिनीत हॉलीवुड फिल्म 'स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे' को भारतीय दर्शकों का भी खूब प्यार मिल रहा है। एक हफ्ते में ही इस फिल्म ने 300 करोड़ क्लब में एंट्री ली। साथ ही गुरुवार को भी इस फिल्म ने जमकर कमाई की है। यहां जानिए, इस फिल्म ने गुरुवार यानी रिलीज के आठवें दिन कितना कलेक्शन किया। साथ ही यह भी जानें कि हॉलीवुड फिल्म ‘द ओडिसी’ और साउथ फिल्म ‘जन नायकन’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कितना कमाया।  

विज्ञापन

2 of 5
फिल्म ‘स्पाइडर मैन-ब्रांड न्यू डे’ - फोटो : इंस्टाग्राम@sonypicturesin

‘स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे’ की गुरुवार को कितनी रही कमाई? 
सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म 'स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे' ने आठवें दिन यानी गुरुवार को 14 करोड़ रुपये कमाए हैं। जबकि सातवें दिन 17 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म का कुल कलेक्शन अब तक भारत में 334.56 करोड़ रुपये हो चुका है। टॉम हॉलैंड अभिनीत इस फिल्म को निर्देशक डेस्टिन डेनियल क्रेटन ने बनाया है। 

विज्ञापन

3 of 5
फिल्म ‘स्पाइडर मैन-ब्रांड न्यू डे’ - फोटो : एक्स (ट्विटर)

‘स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे’ क्या तोड़ देगी ‘अवतार 2’ का रिकॉर्ड? 
जिस रफ्तार से ‘स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे’ कमाई कर रही है, उसे देखते हुए लगता है कि यह हॉलीवुड फिल्म ‘अवतार 2’ का रिकॉर्ड तोड़ देगी। बता दें कि ‘अवतार 2’ ने भारत में कुल 391.40 करोड़ रुपये कमाए थे। ऐसे में इस फिल्म के लाइफटाइम कलेक्शन को ‘स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे’ वीकेंड तक पार कर सकती है।  
इसके अलावा ‘स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे’ भारत में 300 करोड़ रुपये कमाने वाली तीसरी हॉलीवुड फिल्म तो बन ही चुकी है। इस लिस्ट में ‘एवेंजर्स एंडगेम’ और ‘अवतार 2’ शामिल थी।  

4 of 5
फिल्म 'जन नायकन' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

‘जन नायकन’ में भी दिखी गिरावट  
साउथ इंडियन फिल्म ‘जन नायकन’ ने रिलीज के 15वें दिन 1.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। जबकि 14वें दिन 2 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म की कुल कमाई भी अब तक 185.15 करोड़ रुपये हो चुकी है। फिल्म दो हफ्ते बाद भी 200 करोड़ क्लब में शामिल नहीं हाे सकी है। विजय थलापति की यह फिल्म तेलुगु, तमिल और हिंदी में भी रिलीज हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म 'द ओडिसी' - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
‘द ओडिसी’ का घट गया कलेक्शन 
क्रिस्टोफर नोलन निर्देशित हॉलीवुड फिल्म ‘द ओडिसी’ ने रिलीज के 21वें दिन 2.15 करोड़ रुपये कमाए हैं। वहीं फिल्म ने 20वें दिन 2.35 करोड़ रुपये कमाए थे। इस फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 158.75 करोड़ रुपये हो चुका है। इस फिल्म की कहानी कवि हाेमर के महाकाव्य ‘ओडिसी’ पर आधारित है। फिल्म में मैट डेमन, टॉम हॉलैंड, एनी हैथवे लीड रोल में नजर आए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें