फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकन सिंगर फीबी ब्रिजर्स ने म्यूजिशियन मैरीलिन को लेकर किया बड़ा खुलासा, कहा- उनके घर में था रेप रूम

Sat, 06 Feb 2021 07:47 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Marilyn Manson And Phoebe Bridgers - फोटो : Instagram
अमेरिकन सिंगर फीबी ब्रिजर्स ने हाल ही में ऐसा खुलासा किया है, जिसे सुनकर सभी लोग हैरान हो गए हैं। सिंगर का ये खुलासा म्यूजिशियन मैरीलिन मैनसन को लेकर है। जी हां, इन दिनों मैरीलिन मैनसन यौन उत्पीड़न के आरोपों के बीच घिरे हुए हैं। अब सिंगर व गीतकार फीबी ने भी मैनसन को लेकर एक ट्वीट किया है।
विज्ञापन

2 of 5
Singer Phoebe Bridgers - फोटो : Instagram
सिंगर फीबी ने ट्वीट कर लिखा, 'अपनी किशोरावस्था में मैं मैनसन के घर गई थी। उन्होंने एक कमरे को 'रेप रूम' कहा था। मुझे लगा यह सिर्फ उनका बुरा सेंस ऑफ ह्यूमर है।' सिंगर के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर लोग मैनसन को खरी-खोटी सुना रहे हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
Phoebe Bridgers - फोटो : Instagram
फीबी ने आगे लिखा, 'लेबल, प्रबंधन और बैंड ये जानता था। सिंगर म्यूजिक लेबल और प्रबंधन से बाहर हो गई। अब मैं उनसे दूर हूं। भयभीत होने का नाटक करना बुरा है।' 
 

4 of 5
Marilyn Manson - फोटो : Instagram
बता दें कि मैनसन की पूर्व-मंगेतर इवान राहेल वुड ने भी उनपर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए बताया था कि जब मैं किशोरावस्था में थी, तो उसने मेरे साथ दुर्व्यवहार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Marilyn Manson - फोटो : Instagram
यौन उत्पीड़न के आरोपों से घिरे मैनसन की मुसीबतें कम होती नजर नहीं आ रही हैं। उनकी पूर्व मंगेतर और सिंगर फीबी के अलावा कई और महिलाओं ने भी उनपर आरोप लगाये हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें