दुनियाभर में अपने बेहतरीन गानों से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाने वाली लंदन की सिंगर और टीवी एंकर लिली एलेन ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। लिली एलेन ने म्यूजिक इंडस्ट्री के एक प्रबंधक पर यौन शोषण का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
2 of 5
Lily Allen
लिली एलेन ने बताया है- एक पार्टी में नशे की वजह से मैं बेहोश हो गई थी तभी वो मुझे अपने कमरे में ले गया था। मेरी नींद तब खुली जब मुझे अपने शरीर पर उसका हाथ महसूस हुआ। मैं पूरी तरह से नेकेड थी। मुझे लगा कि वो मेरे साथ जबरदस्ती करने की कोशिश कर रहा था लेकिन मेरी नींद खुल गई मैंने फटाफट कपड़े पहने और कमरे से बाहर निकल गई।
विज्ञापन
3 of 5
Lily Allen
लिली एलेन ने बताया- इस घटना के लिए काफी समय तक मैंने खुद को ही जिम्मेदार माना था। तब आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट न लिखाने का मुझे बेहद अफसोस है। महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों को बढ़ावा देने के लिए लिली ने पूरी इंडस्ट्री पर निशाना साधा है।
4 of 5
Lily Allen
बता दें एलेन ने अपनी किताब ‘My Thoughts Exactly’ में खुलासा किया है कि जब वह अपने वैवाहिक जीवन से परेशान और अकेली हो गई थीं, तो उन्होंने महिला एस्कॉर्ट्स के साथ संबंध बनाए थे। इस बात पर वह ये भी कहती हैं कि अगर इसके लिए वह खुद पर गर्व नहीं करती हैं तो वह शर्मिंदगी भी महसूस नहीं करती हैं।
यह पहला मौका नहीं है जब लिली एलेन ने खुद को लेकर इस तरह के बयान दिए हैं। इससे पहले भी वह अपने परिवार और पति सैम कपूर को लेकर भी बयान दे चुकी हैं। बीते दिनों उन्होंने एक टीवी इंटरव्यू के दौरान कहा था कि वह न तो अच्छी पत्नी बन सकी और न ही मां।