फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shakira Harassement: लगातार मिल रहे लेटर्स से तंग आईं शकीरा, एक्स बॉयफ्रेंड पर लगाया परेशान करने का आरोप

Mon, 27 Jun 2022 04:18 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
शकीरा और पीके - फोटो : सोशल मीडिया
पॉप स्टार शकीरा के गानों पर दुनिया थिरकती है। उनके फैंस पूरी दुनिया में फैले हुए हैं, जिनसे उन्हें खूब प्यार मिलता है। हमेशा अपने काम के कारण पॉपुलैरिटी हासिल करने वाली शकीरा की जिंदगी ने पिछले दिनों कुछ ऐसी करवट ली कि वह बुरी तरह से टूट गईं। दरअसल, हाल ही में शकीरा और स्पेन के दिग्गज फुटबॉलर जेरार्ड पीके ने अपने 12 साल का रिश्ता खत्म करने का एलान किया था। इस बात से उनके फैंस को बहुत बड़ा झटका लगा। अभी उनके फैंस इस सदमे से बाहर आए ही थे कि उनसे जुड़ी एक और चौंका देने वाली खबर सामने आ गई है। 
विज्ञापन

2 of 4
शकीरा (दाएं) और पीके अलग हुए - फोटो : सोशल मीडिया
ये है पूरा मामला 
स्पेन के दिग्गज फुटबॉलर जेरार्ड पीके से मिले धोखे से शकीरा अभी उबर भी नहीं पाई थीं कि अब उनकी जिंदगी में नया भूचाल आ गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 12 साल के रिश्ते का अंत होने के बाद कोई उन्हें लेटर्स लिख-लिखकर परेशान कर रहा है। उनके घर के आसपास कई लोग पहरा डाले हुए हैं। इस बात से तंग आकर शकीरा ने पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है। शकीरा को मिलने वाले लेटर्स में ऐसी-ऐसी बात लिखीं हैं, जिन्हें सुन शायद सभी को हैरानी होगी। इन लेटर्स में शकीरा के फैंस उनसे शादी करने की गुजारिश कर रहे हैं। इस मामले की जानकारी शकीरा के परिवार और उनके भाई टोनिनो मुबारक ने पुलिस को दी।
विज्ञापन

3 of 4
शकीरा और पीके - फोटो : सोशल मीडिया
बॉयफ्रेंड पर जताया शक 
पुलिस में शिकायत दर्ज करते हुए पॉप सिंगर ने इन लेटर्स का शक अपने एक्स बॉयफ्रेंड और फुटबॉल स्टार जेरार्ड पीके पर ही जताया है। शकीरा ने दावा किया है कि पीके उन्हें परेशान करने के लिए उनका पीछा कर रहे हैं। सामने आती मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इसी महीने की शुरुआत में शकीरा को एक स्टॉकर की ओर से लेटर मिला था। उसमें लिखा था कि वह उन्हें प्यार करता है और उनसे शादी करना चाहता है। इस लेटर को पढ़कर शकीरा ने इसके पीछे जेरार्ड के हाथ होने की आशंका जताई है। मामले की शुरुआती जांच के बाद माना जा रहा है कि शकीरा को परेशान करने वाला एक रूसी है।
विज्ञापन

4 of 4
पीके और शकीरा - फोटो : सोशल मीडिया
यूं टूटा रिश्ता
शकीरा ने पीके पर किसी और महिला के साथ रिलेशनशिप में रहने और उन्हें धोखा देने का आरोप लगाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीके किसी और महिला के साथ अफेयर में हैं। शकीरा ने पीके को उस महिला के साथ रंगे हाथों पकड़ा था, जिसके बाद  कपल ने अलग होने का फैसला किया था। शकीरा और पीके हॉलीवुड के सबसे चहेते कपल में से एक माने जाते थे। दोनों दक्षिण अफ्रीका में 2010 में विश्व कप के बाद से रिलेशनशिप में आए थे। तब फुटबॉल वर्ल्ड कप के थीम सॉन्ग 'वाका-वाका' में दोनों साथ भी नजर आए थे।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें