फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shah Rukh Khan: 'जब मैं छोटा था, मेरे बाल मुफासा जैसे थे', शाहरुख खान ने किया दिलचस्प खुलासा

Tue, 03 Dec 2024 01:15 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

शाहरुख खान अपने दोनों बेटों अबराम और आर्यन खान के साथ पहली बार फिल्म 'मुफासा: द लायन किंग' में जुड़ रहे हैं। शाहरुख इस फिल्म में मुफासा की आवाज देंगे, जबकि अबराम युवा मुफासा और आर्यन सिम्बा के किरदार को आवाज देंगे। यह फिल्म 20 दिसंबर 2024 को भारत में रिलीज होगी।
 
विज्ञापन
1 of 5
शाह रुख खान - फोटो : यूट्यूब
बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान आगामी लाइव-एक्शन फिल्म 'मुफासा: द लायन किंग' में अपनी आवाज का जादू बिखेरने के लिए तैयार हैं। यह फिल्म उनके लिए विशेष महत्व रखती है, क्योंकि यह उनके दोनों बेटों अबराम खान और आर्यन खान के साथ उनका पहला संयुक्त प्रोजेक्ट है। शाहरुख ने इस फिल्म में मुफासा को आवाज दी है, जबकि अबराम की आवाज युवा मुफासा के साथ सुनने को मिलेगी। इसके अलावा आर्यन ने एक बार फिर सिम्बा के किरदार के लिए आवाज दी है। उन्होंने साल 2019 में द लायन किंग में भी अपनी आवाज दी थी।
विज्ञापन

2 of 5
मुफासा- द लायन किंग, शाह रुख खान - फोटो : यूट्यूब
शाहरुख खान ने कही यह बात
शाहरुख ने इस फिल्म से अपने जुड़ाव के बारे में बात करते हुए कहा, "आप इस किरदार से जुड़ते हैं, क्योंकि मुफासा दयालु, मजबूत, शक्तिशाली, प्यारा और परिवार से जुड़ा हुआ है। ये वे गुण हैं जिन्हें हम सभी अपने अंदर देखना चाहते हैं।" उन्होंने मजाक करते हुए अपने बचपन के दिनों को याद किया और कहा, "मेरे बाल भी मुफासा के जैसे थे, इसलिए मैं खुद को उससे जुड़ा हुआ महसूस करता हूं।"
विज्ञापन

3 of 5
शाह रुख खान - फोटो : यूट्यूब
इस दिन होगी रिलीज
यह फिल्म 'द लायन किंग' का प्रीक्वल है और मुफासा के जीवन के संघर्ष को दर्शाती है। इस फिल्म में मुफासा एक अनाथ शेर के बच्चे से सिंहासन तक पहुंचने की अपनी यात्रा तय करता है। फिल्म 20 दिसंबर 2024 को भारत में अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी।

4 of 5
शाह रुख खान - फोटो : यूट्यूब
फिल्म से जुड़ी हैं ये प्रमुख हस्तियां
फिल्म का निर्देशन बैरी जेनकिंस ने किया है। डोनाल्ड ग्लोवर, सेठ रोगन, बिली ऐच्नर, जॉन कानी, और बेयोंसे नोल्स-कार्टर जैसे सितारे इस प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं। इसके अलावा एरॉन पियरे, केल्विन हैरिसन जूनियर, टिफनी बूने, मैड्स मिकेल्सन, थांडीवे न्यूटन, लनी जेम्स, अनिका नोनी रोज़ और ब्लू आयवी कार्टर भी फिल्म में अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम-@iamsrk
किंग में नजर आएंगे शाहरुख
वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान को आखिरी बार फिल्म डंकी में देखा गया था। राजकुमार हिरानी की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कारोबार करने में सफल रही थी। वहीं, अगली बार उन्हें 'किंग' में देखा जाएगा। सुजॉय घोष के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में सुहाना खान और अभिषेक बच्चन अहम भूमिकाओं में हैं।
Rishab Shetty: शिवाजी महाराज की भूमिका निभाएंगे कांतारा फेम ऋषभ शेट्टी, सामने आई पहली झलक, जानिए कब होगी रिलीज
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें