बोल्डनेस के लिए अक्सर चर्चा में रहने वाली रियलिटी टीवी स्टार सेनाडा न्यूरिक एक बार फिर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने एक आपत्तिजनक बयान देकर हर किसी को चौंका दिया। इतना ही नहीं सेनाडा का ये बयान सुनकर उनकी मां ने सुसाइड करने की भी कोशिश की।
विज्ञापन
2 of 5
सेनाडा
सेनाडा सर्बिया की रहने वाली हैं और रियलिटी टीवी स्टार हैं। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में अपनी सेक्स लाइफ के बारे में बताया है। सेनाडा ने कहा, 'पैसों के लिए मैं हैंडसम मर्दों के साथ संबंध बनाती हूं। मैं जल्द ही अमीर बनना चाहती हूं और इसके लिए मैं कुछ भी कर सकती हूं।'
सेनाडा ने अपने आने वाले शो को-ऑर्डिनेशन के लिए दिए एक इंटरव्यू में ये बातें कहीं। उनके इस खुलासे के बाद से फैंस के साथ परिवार वाले भी हैरान हैं। उन्होंने इस बात को स्वीकारा कि वह कंगाली के समय गैर-मर्दों के साथ संबंध बनाती हैं।
इस सनसनीखेज खुलासे का असर सबसे ज्यादा सेनाडा की मां पर हुआ है। उनकी मां अपनी बेटी के इस काम से शर्मिंदा हैं और उन्होंने इसी कारण दो बार सुसाइड की भी कोशिश की। यही वजह है कि सेनाडा की मां अब उनकी शक्ल तक देखना पसंद नहीं करती हैं।
सेनाडा की मां के मुताबिक, वो दो बार सुसाइड करने की कोशिश कर चुकी हैं लेकिन दोनों बार उन्हें बचा लिया गया। बेटी की वजह से वो अपने रिश्तेदारों से नजरें तक नहीं मिला पाती हैं। वहीं 26 साल की सेनाडा को इस बात का कोई पछतावा नहीं है।