Black Widow
- फोटो : social media
भारत में यह फिल्म छह भाषाओं अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम, और कन्नड में रिलीज हो रही है। इस फिल्म की घोषणा इस साल 'एवेंजर्स एंडगेम' के बाद की गई थी। हालांकि पहले यह फिल्म 1 मई 2020 में रिलीज होनी थी लेकिन अब यह भारत में 30 अप्रैल को रिलीज होगी। इस फिल्म में एजेंट नताशा रोमानऑफ की शुरुआती कहानी दिखाई जाएगी। भारतीय दर्शकों को उनका किरदार काफी भाता है।