फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब रेड कारपेट पर उतरीं 'कैप्टन मार्वेल', सैमुअल जैकसन अपने आइडल को याद कर हुए भावुक

Sat, 16 Feb 2019 10:45 AM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, सिंगापुर
विज्ञापन
1 of 5
Captain Marvel - फोटो : amar ujala
मशहूर हॉलीवुड एक्टर सैमुअल एल जैक्सन ने सिंगापुर में हुए कैप्टन मार्वेल फैन इवेंट में मशहूर कॉमिक कैरेक्टर क्रिएटर स्टैन ली को बहुत ही भावुक शब्दों में श्रद्धांजलि दी। जैकसन ने उम्मीद जताई कि मौजूदा तकनीक की वजह से स्टैन ली मार्वेल स्टूडियोज की फिल्मों में आगे भी नजर आते रहेंगे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Brie Larson - फोटो : amar ujala
कैप्टन मार्वेल फैन इवेंट में एशिया और प्रशांत महासागर क्षेत्र के तमाम देशों के मार्वेल प्रशंसकों ने हिस्सा लिया। सोशल मीडिया पर चले कांटेस्ट के जरिए चुने गए इन फैंस के साथ फिल्म कैप्टन मार्वेल के सितारों ने एक पूरी शाम बिताई।
विज्ञापन

3 of 5
Samuel L. Jackson - फोटो : amar ujala
मार्वेल सिनेमैटिक यूनिवर्स के मशहूर किरदारों 'स्पाइडरमैन', 'द एवेंजर्स', 'ब्लैक पैंथर' बनाने वाले स्टैन ली को इस शाम खूब याद किया गया। स्टैन ली श्रद्धांजलि देते हुए सैमुअल ने कहा कि  कि मैं मार्वेल की कहानियों के सबसे बड़े फैन रहे हैं। वह अब भी स्टैन ली की बनाई कहानियां पढ़ते रहते हैं। मशहूर हॉलीवुड अभिनेता ने कहा कि स्टैन ली का उनके जीवन पर सबसे बड़ा प्रभाव रहा है।

4 of 5
aa - फोटो : amar ujala
मार्वेल कॉमिक्स के लेजंड स्टैन ली का 95 साल की उम्र में 12 नवंबर 2018 को लॉस एंजेलिस के अस्पताल में निधन हो गया था। स्टैन ली अपनी फिल्मों में कहीं न कहीं जरूर नजर आते थे। मार्वेल सिनेमैटिक यूनिवर्स की आने वाली फिल्मों में भी स्टैन ली दिखाई देंगे। जैक्सन ने कहा कि जब तक मार्वेल स्टूडियोज स्टैन ली की कहानियों पर फिल्म बनाता रहेगा, वह फिल्मों के जरिए हमेशा हमारे बीच जिंदा रहेंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
aa - फोटो : amar ujala
कैप्टन मार्वेल फैन इवेंट में फिल्म में लीड किरदार कर रहीं ब्री लारसन ने अपने फैन्स के साथ फोटो खिंचवाई और देर तक इन फैन्स के साथ समय बिताया। फिल्म की निर्देशक एना बॉडेन ने कहा कि यह उनके करियर की अब तक की सबसे खुशनुमा शाम रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें