यौन शोषण के खिलाफ चल रही मुहिम #MeToo के तहत दुनियाभर के लोग अपनी आपबीती सुना रहे हैं। हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक सभी सितारें अपने दर्द को बयां करने में लगे हैं। इसी कड़ी में हॉलीवुड की एक सुपरस्टार के सब्र का बांध भी टूट गया है और उसने 15 साल बाद अपने दिल में छुपा दर्द लोगों को बता दिया।
पढ़ेंः किराया नहीं दे पाईं मल्लिका शेरावत, मकान मालिक ने किया बेघर
विज्ञापन
2 of 5
हम बात कर रहे हैं फिल्म 'फ्रीडा' की लीड एक्ट्रेस सलमा हायेक की। उन्होंने आरोप लगाया है कि हॉलीवुड प्रोड्यूसर हार्वे वेंस्टाइन ने उनका यौन शोषण किया था। सलमा हायेक ने न्यूयॉर्क टाइम्स के संपादकीय में अपनी पूरी दास्तां लिखी है और कहा है कि कई साल तक वो मेरा खून चूसने वाला पिशाच था।
विज्ञापन
3 of 5
सलमा ने लिखा है, 'हर बार न कहने पर उसका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाता। मुझे लगता है कि उसे दुनिया सबसे नापंसद चीज न सुननी थी।' आपको बता दें कि रोज मैकगोवन, एंजेलीना जोली और ग्वेनेथ पाल्ट्रो सहित कई हीरोइनों ने वेंस्टाइन पर यौन शोषण का आरोप लगाया है।
पढ़ेंः रेप केस में फंसे टीवी के 'राम', घरवालों ने भी छोड़ दिया साथ
4 of 5
सलमा ने बताया है कि वेंस्टाइन की उसके साथ गंदी हरकतों का सिलसिला सेक्स और मसाज से आगे की बात थी। जब हार्वे वेंस्टाइन सलमा के ड्रीम प्रोजेक्ट 'फ्रीडा' को प्रोड्यूस कर रहा था तो उसने फिल्म में स्क्रिप्ट से बाहर जाकर सलमा का एक अन्य औरत के साथ सेक्स सीन डाल दिया था जिसमें सलमा को फ्रंट से न्यूड दिखना था।
सलमा का मानना है कि उसकी बात मानना ही इस फिल्म को पूरी करने का एकमात्र उपाय था क्योंकि प्रोडक्शन के काम को पांच हफ्ते का समय गुजर चुका था। सलमा को एशले जूड समेत उन लोगों के बारे में चिंता सताने लगी जिन्होंने उन्हें इस फिल्म में काम करने के लिए तैयार किया था। इस तरह सलमा को ये फिल्म पूरी करनी पड़ी और 'फ्रीडा' के जरिए पूरी दुनिया ने सलमा के यौन उत्पीड़न को देखा। हालांकि इस फिल्म को दुनिया भर में पसंद किया गया और इसने दो ऑस्कर पुरस्कार भी जीते थे।