रॉबर्ट डी नीरो को डोनाल्ड ट्रम्प के खिलाफ बयान देना भारी पड़ गया है। फिल्म अभिनेता को नेशनल एसोसिएशन ऑफ ब्रॉडकास्टर्स से नेतृत्व पुरस्कार स्वीकार करना था। हालांकि, अब इसे रद्द कर दिया गया है। जानकारी हो कि रॉबर्ट ने इस सप्ताह न्यूयॉर्क में पूर्व राष्ट्रपति के आपराधिक मुकदमे के बाहर डोनाल्ड ट्रम्प के खिलाफ टिप्पणी की, जिसके बाद उनकी मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।