अमेरिकन रैपर टीआई (TI) के नाम से मशहूर क्लिफोर्ड हैरिस ने हाल ही में अपनी बेटी को लेकर एक शो में बड़ा बयान दिया है। रैपर ने कहा, 'देखिए, मैं आपको बता रहा हूं। मेरी बेटी 18 साल की है और उसका हायमन बिल्कुल सही-सलामत है।' रैपर के बयान के बाद से ही वो सुर्खियों में हैं, सोशल मीडिया पर जहां कुछ लोग उनके बयान की तारीफ कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोग पुरजोर विरोध भी कर रहे हैं।