फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामने आया हार्वे वीनस्टीन का यौन शोषण वाला वीडियो, महिला ने बताया होटल में बुलाकर किया था रेप

Fri, 14 Sep 2018 12:36 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Harvey Weinstein
एक साथ कई महिलाओं के यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे हॉलीवुड प्रोड्यूसर हार्वे वीनस्टीन की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। वीनस्टीन पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला मेलिसा थॉम्पसन ने ये वीडियो शेयर किया है। मेलिसा थॉम्पसन नाम की इस महिला की मानें तो यह वीडियो रेप की वारदात से पहले का है। 
 
विज्ञापन

2 of 5
थॉम्पसन
वीडियो में वीनस्टीन 'मुझे तुम पर कुछ हक जताने दो' कह रहे हैं। 2011 का वीडियो बताते हुए थॉम्पसन ने दावा किया कि वीनस्टीन ने ऐसी बातें करते हुए उनकी स्कर्ट में हाथ डाल दिया और बाद में उनका बलात्कार भी किया। रेप पीड़िता थॉम्पसन ने बताया कि वह एक नई वीडियो टेक्नोलॉजी दिखाने हार्वे से मिली थी। टेक्नोलॉजी देखने के बाद हार्वे ने उसे छूना शुरू कर दिया। थॉम्पसन का कहना है कि इसके बाद हार्वे ने डील क्लोज करने के लिए उसे एक होटल में बुलाया और रेप किया था। 
विज्ञापन

3 of 5
हार्वे
हालांकि हार्वे के वकील ने इस बात से इनकार किया है। बता दें कुछ महीने पहले ही ग्रैंड ज्यूरी ने वीनस्टीन पर दुष्कर्म और आपराधिक यौन उत्पीडऩ अधिनियम के तहत आरोप तय किए हैं। इन आरोपों में दोषी पाए जाने पर वीनस्टीन को 25 साल तक की जेल हो सकती है। वीनस्टीन पर हॉलीवुड की कई दिग्गज अभिनेत्रियों समेत 100 से ज्यादा महिलाओं का यौन शोषण करने का आरोप लग चुका है।

4 of 5
Harvey Weinstein and Georgina Chapman
बता दें हॉलीवुड में एंजेलिना जोली से लेकर कई जानी-मानी महिलाओं ने वीनस्टीन पर आरोप लगाए हैं। जिसके बाद #me too कैंपेन के जरिए कई दूसरी महिलाओं ने अपनी बात सोशल मीडिया पर रखी थी। इस कैंपेन ने दुनिया भर में तहलका मचा दिया था। 

यहां देखें वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हार्वे वेंस्टाइन
हार्वे हॉलीवुड के बेहद ताकतवर फिल्ममेकर माने जाते हैं। बता दें कि हार्वे के प्रॉडक्शन में बनी 81 फिल्मों को ऑस्कर अवॉर्ड मिला है। हार्वे उन फिल्ममेकर में से थे जिसकी पहुंच व्हाइट हाउस तक हुआ करती थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें