फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RSIFF: हॉलीवुड की इस खूबसूरत अभिनेत्री के साथ नजर आए रणबीर, सोशल मीडिया पर छाईं तस्वीरें

Mon, 09 Dec 2024 10:12 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

रणबीर कपूर ने रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में अपनी उपस्थिति से सभी का ध्यान आकर्षित किया। इस दौरान उनके स्टाइलिश अंदाज और ओलिविया वाइल्ड के साथ उनकी मुलाकात ने खूब सुर्खियां बटोरी।
विज्ञापन
1 of 5
रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल - फोटो : एक्स
बॉलीवुड के सुपरस्टार रणबीर कपूर हाल ही में रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में शिरकत करने पहुंचे। यहां उन्होंने अपने आकर्षक अंदाज से सबका ध्यान खींचा। इस इवेंट में रणबीर ने अकेले ही रेड कार्पेट पर कदम रखा, लेकिन वहां उनकी मुलाकात हॉलीवुड अभिनेत्री और निर्देशक ओलिविया वाइल्ड से हो गई।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल - फोटो : एक्स
कार्यक्रम में दिखा रणबीर का स्टाइलिश अंदाज
रणबीर ने इस कार्यक्रम के लिए चमकता हुआ लाल एथनिक सूट और स्टाइलिश चश्मा पहना था। कार्यक्रम में पहुंचने के बाद उन्हें फैंस से मिलते हुए और उनके साथ तस्वीरें खिंचवाते हुए देखा गया। रणबीर अपने फैंस के लिए ऑटोग्राफ भी देते दिखे।
विज्ञापन

3 of 5
रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल - फोटो : एक्स
दोनों सितारों ने साथ खिचाईं फोटोज
जब रणबीर प्रेस के लिए फोटो खिंचाने के लिए खड़े थे, तभी ओलिविया वाइल्ड ने उनसे मुलाकात की। ओलिविया सफेद ऑफ-शोल्डर गाउन और गोल्ड ब्रेसलेट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। दोनों ने कुछ समय एक-दूसरे से बातचीत की और फिर रेड कार्पेट पर साथ चलकर पोज दिए। इस दौरान दोनों सितारे एक-दूसरे के करीब खड़े होकर मुस्कुराते हुए कैमरे के सामने पोज देते दिखे। 

4 of 5
रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल - फोटो : एक्स
फेस्टिवल के आधिकारिक पेज पर रणबीर कपूर की तारीफ
रणबीर कपूर इस फेस्टिवल में भाग लेने वाले चुनिंदा भारतीय कलाकारों में से एक थे। फिल्म फेस्टिवल के आधिकारिक पेज पर रणबीर के बारे में लिखा गया, "रणबीर कपूर अपनी बहुमुखी प्रतिभा और शानदार प्रदर्शन के लिए मशहूर हैं, जिन्होंने भारतीय सिनेमा में अपनी छाप छोड़ी है।" कार्यक्रम में रणबीर ने अपने आगामी प्रोजेक्ट पर भी खुलकर बात की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल - फोटो : एक्स
ओलिया ने दिया बड़ा बयान
वहीं, ओलिविया वाइल्ड ने भी अपनी फिल्मों 'आई वांट योर सेक्स' और 'क्ले बॉडीज' के बारे में चर्चा की। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में एक महिला के रूप में अपने अनुभवों पर भी बात की और कहा, "मैं बोरिंग बनने से ज्यादा कंट्रोवर्शियल होना पसंद करती हूं।" इस साल का यह फेस्टिवल शानदार फिल्मों, पैनल डिस्कशन और विशेष आयोजनों से भरा हुआ है।
ITA Award 2024: 24वें इंडियन टेलीविजन एकेडमी अवॉर्ड्स का हुआ आगाज, बॉलीवुड-टीवी-भोजपुरी सितारों का जलवा बरकरार
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें