फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत में ‘प्रोजेक्ट हेल मेरी’ ने शुक्रवार को कितना कमाया? ‘धुरंधर 2’ की आंधी के आगे क्या रहा हाल

Fri, 03 Apr 2026 10:04 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Movie Project Hail Mary Box Office Collection Day 9: हॉलीवुड फिल्म ‘प्रोजेक्ट हेल मेरी’ भारतीय दर्शकों को पसंद आ रही है। जानिए, शुक्रवार को इस फिल्म ने कितना कलेक्शन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर किया है। ‘धुरंधर 2’ के आगे इसकी कमाई भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कितनी रही है।
विज्ञापन
1 of 5
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

सुपरहीरो, साइंस फिक्शन हॉलीवुड फिल्म को लेकर भारतीय दर्शकों में भी अलग तरह की दीवानगी नजर आती है। इन दिनों हॉलीवुड फिल्म ‘प्रोजेक्ट हेल मेरी’ भी हमारे दर्शकों को पसंद आ रही है। यह फिल्म धीमी गति से कलेक्शन कर रही है और बाॅक्स ऑफिस पर टिकी है। जबकि इसके सामने ‘धुरंधर 2’ जैसी हिट फिल्म सिनेमाघरों में मौजूद है। जानिए, शुक्रवार को इस हॉलीवुड फिल्म ने कितनी कमाई की है।

विज्ञापन

2 of 5
फिल्म 'प्रोजेक्ट हेल मेरी' में रयान गोसलिंग - फोटो : एक्स (ट्विटर)

9वें दिन ‘प्रोजेक्ट हेल मेरी’ ने कितना किया कलेक्शन? 
सैकनिल्क के अनुसार हॉलीवुड फिल्म ‘प्रोजेक्ट हेल मेरी’ ने 9वें दिन 2.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर किया है। गुरुवार को यह फिल्म अपने खाते में 2.55 करोड़ रुपये जमा करने में कामयाब रही थी। इस हॉलीवुड फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 27 करोड़ रुपये हो चुका है। जबकि वर्ल्डवाइड तो यह फिल्म जमकर कमाई कर रही है। वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने 3,300 करोड़ रुपये कमाए लिए हैं। 

विज्ञापन

3 of 5
फिल्म 'प्रोजेक्ट हेल मेरी' में रयान गोसलिंग - फोटो : सोशल मीडिया
अनोखी है फिल्म की कहानी?
हॉलीवुड में साइंस फिक्शन बनाने का चलन बहुत पुराना है। यह जॉनर भारतीय दर्शकों को भी अच्छा लगता है। यही वजह है कि 'धुरंधर 2' जैसी हिट फिल्म के आगे 'प्रोजेक्ट हेल मेरी' करोड़ रुपये का कलेक्शन हर दिन कर रही है। इसकी कहानी रायलैंड ग्रेस नाम के एक टीजर की है। उसे किसी वजह से एस्ट्रोनॉट बनाना पड़ता है। वह एक स्पेसशिप में अकेला है, लेकिन वही इंसानियत की आखिरी उम्मीद है। उसे धरती को बचाना है। इस यात्रा में उसकी मदद एक एलियन करता है। फिल्म की कहानी के अलावा दर्शकों को इसके वीएफएक्स भी काफी अच्छे लग रहे हैं। 

4 of 5
फिल्म 'प्रोजेक्ट हेल मेरी' में रयान गोसलिंग - फोटो : एक्स (ट्विटर)

रयान गोसलिंग के अलावा फिल्म में दिखे ये एक्टर्स
फिल्म ‘प्रोजेक्ट हेल मेरी’ में हॉलीवुड एक्टर रयान गोसलिंग लीड रोल में हैं। उनका इमोशनल अंदाज दर्शकों को काफी पसंद आया है। उनके अलावा फिल्म में सैंड्रा हुलर, जेम्स ऑर्टिज, केन लियुंग और प्रिया कंसारा जैसे कई एक्टर्स ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं। इस फिल्म को फिल लॉर्ड और क्रिस्टोफर मिलर ने प्रोड्यूस और डायरेक्ट किया है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
धुरंधर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

‘धुरंधर 2’ के आगे क्या रहा हाल? 
फिल्म ‘धुरंधर 2’ को रिलीज हुए 16 दिन हो चुके हैं। यह फिल्म 1000 करोड़ रुपये की कमाई करने के करीब पहुंच रही है। शुक्रवार को ‘धुरंधर 2’ ने 20.70 करोड़ रुपये कमाए हैं। जबकि इसका कुल कलेक्शन 958.02 करोड़ रुपये हो चुका है। ऐसे में शुक्रवार को भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में ‘धुरंधर 2’ ही आगे रही। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें