फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाफ्टा के लिए पुरस्कारों की दौड़ में प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'द व्हाइट टाइगर', इन दिग्गजों से है मुकाबला

Sat, 06 Feb 2021 12:58 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
the white tiger - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
ब्रिटिश अकादमी ने वर्ष 2021 के बाफ्टा पुरस्कारों के लिए लंबी सूची जारी की है और प्रिंयका चोपड़ा जोनास अभिनीत ‘‘द व्हाइट टाइगर’’ सात श्रेणियों में नामांकन के लिए दौड़ में है। रमिन बहरानी द्वारा निर्देशित अंग्रेजी भाषा की इस फिल्म को 22 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर जारी किया गया था। 
विज्ञापन

2 of 5
'द व्हाइट टाइगर' - फोटो : सोशल मीडिया
इस फिल्म के मुख्य अभिनेता आदर्श गौरव के साथ ही रिज अहमद फिल्म ‘‘साउंड ऑफ मेटल’’ के लिए जबकि दिवंगत अभिनेता चैडविक बॉसमैन अपनी फिल्म ‘‘मा रेनिज ब्लैक बॉटम’’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के नामांकन की दौड़ में शामिल हैं। प्रियंका चोपड़ा सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री की दौड़ में हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
priyanka chopra - फोटो : instagram
इस सूची में मारिया बाकालोव, एलेन बसर्टिन, ग्लेन क्लोज और ओलिविया कॉलमेन समेत अन्य अभिनेत्रियों का नाम भी शामिल है। ‘‘फारेनहाइट 451’’ और ‘‘होम्स 99’’ जैसे शानदार फिल्मों के लिए पहचाने जाने वाले बहरानी सर्वश्रेष्ठ निर्देशक एवं सर्वश्रेष्ठ स्क्रीनप्ले श्रेणी में किस्मत आजमा रहे हैं। 

4 of 5
priyanka chopra - फोटो : instagram
फिल्म ‘‘द व्हाइट टाइगर’ सर्वश्रेष्ठ चलचित्रण एवं सर्वश्रेष्ठ संपादन की सूची में भी दौड़ में है। इस फिल्म में बलराम नाम के एक चालक के जीवन की असाधारण यात्रा को दर्शाया किया गया है। इसमें बलराम के एक गरीब ग्रामीण से उद्योगपति बनने तक का सफर शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
priyanka chopra - फोटो : instagram
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी दमदार एक्टिंग से अपने फैंस का दिल जीतने वाली प्रियंका चोपड़ा इन दिनों कुछ बड़ी फिल्मों के साथ साथ अमेरिकी टीवी प्रोडक्शन के लिए काम कर रही हैं। मैट्रिक्स-4 के अलावा उनके पास कई अंतरराष्ट्रीय फिल्में भी हैं, जिसमें वेब सीरीज और रूसो ब्रदर्स की एवेंजर्स: एंडगेम भी शामिल है। प्रियंका चोपड़ा ने पिछले दिनों लंदन में अपनी हॉलीवुड फिल्म ‘टेक्स्ट फॉर यू’ की शूटिंग पूरी की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें