फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निक को छोड़ किसी ओर के साथ रोमांस करती दिखीं प्रियंका चोपड़ा,वीडियो सोशल मीडिया पर रहा है वायरल

Thu, 01 Nov 2018 07:45 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Priyanka Chopra - फोटो : instagram
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपने अभिनय से लाखों-करोड़ों दिलों की जीतने वाली खूबसूरत अदाकारा प्रियंका चोपड़ा सिंगर निक जोनस को लेकर आए दिन सुर्खियों में रहती हैं। बीते दिनों उन्होंने निक के साथ सगाई और रोका कर अपने सभी फैंस को हैरान कर दिया था। इसके बाद से यह स्टार कपल अक्सर साथ नजर आता है। लेकिन प्रियांका चोपड़ा का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें वह निक को छोड़ किसी और के साथ रोमांस फरमाती नजर आ रही हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Priyanka Chopra - फोटो : Instagram
प्रियंका के इस वीडियो को उनके फैंस काफी पसंद भी कर रहे हैं। दरअसल प्रियंका चोपड़ा की लंबे समय से चर्चा में चल रही हॉलीवुड फिल्म 'इज नॉट रोमांटिक' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में प्रियंका बेहद खूबसूरत दिख रही है। खास बात यह है कि 'इज नॉट रोमांटिक' का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल भी हो गया है। यूट्यूब पर अब तक इसको लाखों लोग देख चुके हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
isn't it romantic - फोटो : Instagram
बात करें ट्रेलर की तो 'इज नॉट रोमांटिक' फिल्म में रेबेल विल्सन, लियाम हेम्सवर्थ और एडम डेविन जैसे कई हॉलीवुड कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। ट्रेलर देखकर कहा जा सकता है कि यह एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। 'इज नॉट रोमांटिक' की कहानी एक ऐसी लड़की की है जिसकी जिंदगी में एक रात ऐसा हादसा होता जिससे उसकी पूरी जिंदगी एकदम से बदल जाती है। 

4 of 5
baywatch - फोटो : file photo
खबरों की मानें तो 'इज नॉट रोमांटिक' फिल्म में प्रियंका चोपड़ा का कैमियो है, लेकिन फिल्म की कहानी में उनकी अहम भूमिका है। फिल्म में उन्होंने लियाम हेम्सवर्थ के साथ डांस भी किया और रोमांस भी फरमाया है। अंग्रेजी वेबसाइट एनडीटीवी की खबर के अनुसार 'इज नॉट रोमांटिक' प्रियंका चोपड़ा की पहली हॉलीवुड फिल्म है। उन्होंने इस फिल्म को अपनी पिछली हॉलीवुड फिल्म 'बेवॉच' से पहले साइन किया था, लेकिन किसी कारणवश 'इज नॉट रोमांटिक' फिल्म को अब पूरा किया गया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
baywatch - फोटो : file photo
आपको बता दें कि अमेरिकन टीवी सीरीज क्वांटिको के बाद प्रियंका चोपड़ा की 'इज नॉट रोमांटिक' दूसरी हॉलीवुड फिल्म है। इससे पहले वह फिल्म 'बेवॉच' में नजर आईं थी। बड़ी स्टारकास्ट होने के बावजूद उनकी यह फिल्म बॉक्सऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर सकी, लेकिन दर्शकों ने प्रियंका चोपड़ी की एक्टिंग को काफी पसंद किया था। फिल्म'इज नॉट रोमांटिक' अगले साल फरवीर में रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें