ऑस्कर के रेड कार्पेट पर जहां सभी एक्ट्रेसेस ने अपने जलवे बिखेरे वहीं आफ्टर पार्टी में भी हर कोई एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देता दिखा। प्रियंका चोपड़ा से लेकर दीपिका पादुकोण, सभी इतनी खूबसूरत लग रहीं थीं कि लोगों की नजरें उनसे हट ही नहीं रही थी। देखिए ऑस्कर की आफ्टर पार्टी में भारतीय हीरोइनों का जलवा।
विज्ञापन
2 of 8
जहां ऑस्कर के रेड कार्पेट पर प्रियंका सिल्वर रंग के राफ और रुसो गाउन में नजर आईं थीं, वहीं आफ्टर पार्टी के लिए उन्होंने काले रंग के लिबास को चुना। अपने सिंपल लुक में वे काफी अट्रैक्टिव लग रहीं थीं।
विज्ञापन
3 of 8
दीपिका पादुकोण ऑस्कर में तो दिखाईं नहीं दीं लेकिन आफ्टर पार्टी में काले और गोल्डन रंग का ऑफ शोल्डर गाउन उन पर काफी फब रहा था। वैसे आपको बता दें कि वह सेम-टू-सेम गाउन इससे पहले इंडिया में पहन चुकीं हैं।
अब दीपिका ने इतने अहम ईवेंट के लिए सेम गाउन क्यों चुना, इस पर कयास लगाए जा रहे हैं।
4 of 8
नीले रंग के हाई स्लिट गाउन में फ्रिडा पिंटो काफी सेक्सी लग रहीं थीं। इस साल ऑस्कर के रेड कार्पेट से फ्रिडा भी नदारद थीं।
विज्ञापन
5 of 8
फिफ्टी शेड्स डार्कर से पूरी दुनिया में सुर्खियां बटोर रहीं डकोटा जॉनसन ने आफ्टर पार्टी में काले रंग का सिंपल गाउन पहना था। उन्होंने अपना मेकअप और हेयर स्टाइल भी काफी सिंपल रखा था।
विज्ञापन
6 of 8
पॉप स्टार केटी पेरी भी ऑस्कर की आफ्टर पार्टी अवॉर्ड में दिखीं। उन्होंने ब्राउन रंग का हाई स्लिट गाउन पहना था।
विज्ञापन
7 of 8
फ्रेंड्स की रेचल यानि जेनिफर आइंस्टीन वरसाचे के काले रंग के गाउन में बेहद सेक्सी लग रहीं थीं। जेनिफर के इस अंदाज को देखकर लगता ही नहीं है कि वे 48 साल की हैं।