फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hollywood: अगले साल रिलीज होगी प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘इटंस ऑल कमिंग बैक टू मी’, सैम ह्यूगन के साथ आएंगी नजर

Tue, 19 Apr 2022 10:40 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में भी अपनी जगह बना ली है। जल्द ही वह सैम ह्यूगन के साथ फिल्म ‘इटंस ऑल कमिंग बैक टू मी’ में नजर आने वाली हैं। फिल्म की रिलीज डेट का एलान कर दिया गया है। 
विज्ञापन
‘इटंस ऑल कमिंग बैक टू मी’ में प्रियंका चोपड़ा और सैम ह्यूगन - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में भी अपनी जगह बना ली है। जल्द ही वह सैम ह्यूगन के साथ फिल्म ‘इटंस ऑल कमिंग बैक टू मी’ में नजर आने वाली हैं। फिल्म का नाम 1996 में आई एल्बम ‘फॉलिंग इनटू यू’ के एक गाने के नाम पर रखा गया है। इससे पहले फिल्म का नाम ‘टेक्सड फॉर यू था’, जिसे बदल दिया गया था। फिल्म अगले साल 10 फरवरी को रिलीज होने वाली है।

विज्ञापन

सैम ह्यूगन ने अपनी और प्रियंका की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा कर लिखा था कि फिल्म ‘इटंस ऑल कमिंग बैक टू मी’ शानदार प्रियंका और सेलीन डियोन द्वारा दिया गया संगीत के साथ 10 फरवरी 2023 को रिलीज होगी। हालांकि कुछ देर बाद ही सैम ने अपने इस पोस्ट को डिलीट कर दिया, लेकिन फिल्म की रिलीज के बारे में मिली जानकारी से फैंस काफी खुश हो गए। सैम ने इससे पहले अपने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि प्रियंका काफी सुंदर और अच्छी इंसान हैं।
‘इटंस ऑल कमिंग बैक टू मी’ 2016 की जर्मन फिल्म 'एसएमएस फर डिच' का रीमेक है, जो सोफी क्रैमर का नॉवेल पर आधारित है। यह एक ऐसी महिला की कहानी है, जो अपने मृत बॉयफ्रेंड के फोन पर मैसेज करती है और उसकी मुलाकात एक ऐसे व्यक्ति से होती है जिसका भी दिल टूटा होता है। अभी इस नंबर को वह इस्तेमाल कर रहा होता है। इस फिल्म का निर्देशन जिम स्टॉस ने किया है। इसमें सेलीन डियोन, रसेल टोवी, ओमिड और सेलिया इमरी भी नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग लंदन और यूएस में की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन

 
प्रियंका के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह एंथनी मैकी के साथ 'एंडिंग थिंग्स', वेब सीरीज 'सिटाडेल' और फरहान अख्तर की फिल्म 'जी ले जरा' में भी नजर आएंगी। इसके अलावा भी वह कई प्रोजेक्ट्स कर रही हैं। वहीं, आखिरी बार वह बॉलीवुड में 2019 में आई फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में नजर आई थीं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें