ब्रिटेन के राजघराने में एक और शाही शादी होने जा रही है। प्रिंस हैरी और हॉलीवुड अभिनेत्री मेगन मार्केल अगले साल शादी कर सकते हैं। दोनों की सगाई पहले ही हो चुकी है।
पढ़ें: राजकुमारों ने बताए डायना के साथ अपने बचपन के मज़ेदार क़िस्से
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
letter
- फोटो : twitter
प्रिंस हैरी के पिता प्रिंस चार्ल्स ने एक बयान जारी किया। जिसमें कहा गया कि 2018 में हैरी और मेगन मार्केल शादी कर सकते हैं। इस शाही शादी की तारीख की जानकारी आगे दी जाएगी। बयान के मुताबिक, शादी के बाद यह शाही जोड़ा नॉटिंघम कॉटेज में रहेगा।
The Prince of Wales is delighted to announce the engagement of Prince Harry to Ms. Meghan Markle. pic.twitter.com/zdaHR4mcY6
— Clarence House (@ClarenceHouse) November 27, 2017
विज्ञापन
3 of 6
priyanka chopra and meghan markle
- फोटो : Instagram
मेगन मार्केल बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की अच्छी दोस्त हैं। प्रियंका और मार्केल दोनों अमेरिकन टीवी का पॉप्युलर नाम है। हॉलीवुड टीवी सीरियल 'सूट' से मेगन मार्केल को पहचान मिली। जबकि प्रियंका चोपड़ा 'क्वाटिंको-3' में काम कर रही हैं।
4 of 6
ring
- फोटो : ring
इस शाही जोड़ी की सगाई की चर्चा उनकी अंगूठी को लेकर हो रही है। मार्केल को पहनाई गई सगाई की अंगूठी हैरी की मां प्रिंसेज डायना के संग्रह से दो हीरे जड़े हैं, जबकि एक बोत्सवाना का हीरा है। इस अंगूठी को खुद हैरी ने डिजाइन किया है।
विज्ञापन
5 of 6
prince harry and meghan markle
- फोटो : prince harry and meghan markle
हैरी और मार्केल जुलाई 2016 में पहली बार मिले थे। एक महीने बाद ही उन्होंने अपने रिश्ते का ऐलान कर दिया था। 33 साल के प्रिंस हैरी 3 साल बड़ी हॉलीवुड अभिनेत्री मेगन मार्केल से शादी करने जा रहे हैं। इस महीने की शुरुआत में दोनों ने सगाई की थी। मेगन तलाकशुदा हैं। 2011 में उन्होंने ट्रेवर एंगेलसन से शादी की थी लेकिन तीन साल बाद ही उनका तलाक हो गया था।
prince harry and meghan markle
- फोटो : prince harry and meghan markle
हैरी ने बताया कि दोनों के बीच उनके एक दोस्त ने 'ब्लाइंड डेट' तय करवाई थी, वो दोनों ही एक-दूसरे को जानते नहीं थे। प्रिंस हैरी ने बताया कि उन्होंने मेगन का नाम भी नहीं सुना था, वहीं मेगन ने बताया कि वो ब्रिटिश शाही परिवार के बारे में कुछ खास नहीं जानती थीं।