हॉलीवुड एक्टर और पावर रेंजर्स स्टार जेसन डेविड फ्रैंक का निधन हो गया है। एक्टर ने 49 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। एक्टर का निधन टेक्सास में हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जेसन डेविड फ्रैंक ने आत्महत्या की है। हालांकि आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। उनके निधन से इंडस्ट्री में गम का माहौल है। उनके फैंस और दोस्तों को इस खबर से झटका लगा है। सोशल मीडिया पर लोग एक्टर के निधन पर अपना दुख जाहिर कर रहे हैं।