Rihanna
दरअसल आठ फरवरी 2009 को रिहाना और क्रिस ग्रैमी अवॉर्ड्स के लिए जा रहे थे, लेकिन अंतिम समय में उनका प्लान कैंसल हो गया था। पुलिस ने रिहाना का नाम लिए बिना बताया था कि क्रिस किसी महिला के साथ कार से जा रहे थे। इसी दौरान दोनों के बीच कहासुनी हो गई। दोनों के बीच लड़ाई इतनी बढ़ गई कि हैनकॉक पार्क के पास दोनों लोग कार से बाहर आकर लड़ने लगे। जबतक पुलिस वहां पहुंचती, क्रिस जा चुके थे।