पोकेमॉन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
भारत में पोकेमॉन की लोकप्रियता को देखते हुए इसकी सीरीज भारतीय भाषाओं में रिलीज करने के बारे में पोकेमॉन कंपनी के कार्यकारी अधिकारी सुसुमू फुकुनागा कहते हैं, “अक्टूबर 2021 से हमारे चैनल पर दिखाई देने वाले पोकेमॉन ऐनिमे के हिन्दी में डब किए गए एपिसोड बहुत सारे लोगों ने देखे हैं। मुझे इस बात की भी खुशी है कि भारत में और कई लोग पोकेमॉन ऐनिमे का आनंद ले सकेंगे क्योंकि पहली बार हम तमिल, तेलुगू और बंगाली में डब किए गए एपिसोड प्रदर्शित करने वाले हैं। सितंबर 2021 में भारत में लॉन्च किए गए पोकेमॉन यूनाइट और 2021 में अपनी पांचवीं सालगिरह मनाते हुए दर्शकों का उत्साह बढ़ाने वाले पोकेमॉन गो में दिखाई दिए गए अलग-अलग पोकेमोन भी इस सीरी में फिर दिखाई देंगे।”