फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पायरेट्स ऑफ केरेबियन' में जैक स्पेरो को बताया भगवान कृष्ण का अवतार, लेखक हो गए ट्रोल

Thu, 27 Sep 2018 10:15 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
हॉलीवुड फिल्म 'पायरेट्स ऑफ केरेबियन' को पसंद करने वाले दर्शकों में केवल विदेशी ही नहीं बल्कि भारतीय भी हैं। हैरतअंगेज एक्शन और कहनी से भरपूर इस फिल्म के सभी सीक्वल को दर्शकों ने हमेशा पसंद किया है। खास बात यह है कि 'पायरेट्स ऑफ केरेबियन' के मुख्य हीरो जॉनी डेप का किरदार ज्यादातर सुर्खियों में रहा है। वहीं इस फिल्म के लेखक ने जॉनी डेप के किरदार को लेकर बड़ी बात कही है। 
 
विज्ञापन

2 of 5
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो 'पायरेट्स ऑफ केरेबियन' के लेखकों में से एक टेड इलियट ने हाल ही में कहा है कि इस फिल्म में जॉनी डेप का किरदार किसी हॉलीवुड हीरो या महानायक से प्रेरित नहीं बल्कि भगवान कृष्ण से प्रेरित है। बता दें कि 'पाइरेट्स ऑफ द कॅरीबीयन' में जॉनी डेप के किरदार का नाम जैक स्पेरो है। जिसको लेकर टेड इलियट ने यह बात कही है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
टेड इलियट ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा है कि 'पायरेट्स ऑफ केरेबियन' में जैक स्पैरो का किरदार फिल्म का सबसे अहम हिस्सा है। स्पैरो का किरदार भगवान कृष्ण पर आधारित है, जो हिंदू धर्म में एक प्रमुख देवता है। इस किरदार को लिखते समय हमने भगवान कृष्ण से जुड़ी विभिन्न जानकारियां हासिल की, जो हमारे लिए बेहद मददगार साबित हुईं।

4 of 5
वहीं टेड इलियट अपने इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी हो रहे हैं। बहुत लोगों ने ट्विटर पर जॉनी डेप की कृष्ण भगवान के लुक में तस्वीर भी साझा की हैं तो किसी से मजेदार ट्वीट कर टेड इलियट की चुटकी ली है। वहीं कुछ लोग उनकी इस बात पर विश्वास नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आपको बता दें कि 'पायरेट्स ऑफ केरेबियन' की पहली फिल्म साल 2003 में आई थी। इस फिल्म ने दुनियाभर में काफी सुर्खियां बटोरी हैं। अब तक इस फिल्म के कुल 4 सीक्वल आ चुके हैं। फिल्म के हर सीक्वल को दर्शकों ने काफी पसंद किया थी। वहीं फिल्म के मुख्य किरदार जैक स्पेरो आज भी दर्शको के दिलों-दिमाग में है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें