Lauren Bennett dies Passed Away: सिंगर लॉरेन बेनेट का निधन हो गया है। वह 37 साल की थीं। उनके साथियों ने उनके निधन की पुष्टि की। उनके निधन के कारणों का तुरंत पता नहीं चल सका है।
ब्रिटिश सिंगर लॉरेन बेनेट का 37 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह 'पार्टी रॉक एंथम' में अपनी परफॉर्मेंस और जीएलआर की फाउंडिंग मेंबर के तौर पर जानी जाती थीं। उनके बैंड के साथियों ने एक भावुक बयान में उनके निधन की पुष्टि की। बैंड ने उनके जीवन व योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
विज्ञापन
2 of 5
लॉरेन बेनेट
- फोटो : इंस्टाग्राम@laurenbennett
साथियों ने की निधन की पुष्टि
जीएलआर की तीन सदस्यों- एमालिन एस्ट्राडा, नताशा स्लेटन और पाउला वैन ओपेन ने सोमवार को लॉरेन के निधन की पुष्टि की। बेनेट की मौत की वजह का तुरंत पता नहीं चल सका।
एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर जेसिका सुट्टा ने इंस्टाग्राम पर जीएलआर सदस्यों का बयान शेयर किया।
बयान में क्या है?
बयान में कहा गया है 'बहुत दुख के साथ हम अपनी प्यारी लॉरेन के गुजर जाने की खबर बता रहे हैं। हमारा दिल टूट गया है और हम शब्दों में बयां नहीं कर सकते कि वह हमारे लिए कितनी खास थीं। उन्होंने हमें जो प्यार, हंसी और अनगिनत यादें दीं, उन्हें हम हमेशा संजोकर रखेंगे। उनके प्यारे स्वभाव ने बहुत से लोगों के दिलों को छुआ। उन्हें हमेशा याद किया जाएगा और उनसे हमेशा प्यार किया जाएगा। प्यारी लॉरेन तुम हमेशा हमारे दिलों में रहोगी।'
4 of 5
लॉरेन बेनेट
- फोटो : इंस्टाग्राम@laurenbennett
कब की म्यूजिक करियर की शुरुआत?
लॉरेन बेनेट ने अपने म्यूजिक करियर की शुरुआत 2006 में यूनाइटेड किंगडम में 'द एक्स फैक्टर' के तीसरे सीजन से की थी। अगले साल, उन्हें 'पैराडिसो गर्ल्स' में शामिल होने के लिए बुलाया गया। यह बैंड 2010 में टूट गया।
कब मिली पहचान?
लॉरेन को तब और ज्यादा पहचान मिली, जब वह 2011 में रिलीज हुए LMFAO के हिट गाने 'पार्टी रॉक एंथम' में गूनरॉक के साथ एक फीचर्ड गेस्ट के तौर पर नजर आईं।
इसके बाद 2012 में वह एंटिन के बनाए एक और ग्रुप (गर्ल्स रॉक लाइफ) में शामिल हुईं। 2016 में जीएलआर तीन सदस्यों- बेनेट, स्लेटन और नई सदस्य जैजी मेजिया- के साथ एक तिकड़ी के रूप में इकट्ठा हुआ।