पेरिस हिल्टन उस वक्त अचानक सुर्खियों में आ गई जब उन्होंने अपनी सबसे कीमती चीज खो दी। जी हां दरअसल मियामी के एक क्लब में डांस करते समय उन्होंने अपनी 20 लाख डॉलर की सगाई की अंगूठी खो दी। फिर क्या था जैसे ही पेरिस को इस बात की खबर लगी वह फूट-फूट कर रोने लगी।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
एक वेबसाइट में छपी खबर के मुताबिक, 'पेरिस हाथ हिलाकर नाच रही थीं और अगले ही मिनट उनकी बड़ी-सी अंगूठी गिर गई। वह बेहद घबरा गईं क्योंकि क्लब पूरी तरह भरा था और वहां बेहद अंधेरा था। हालांकि बाद में उनके मंगेतर ने वह अंगूठी ढूंढ निकाली।
विज्ञापन
3 of 4
paris
उनके मंगेतर ने नाइट क्लब के वीआईपी सेक्शन में अंगूठी की तलाश की। आखिरकार एक आइस बकेट में उन्हें अंगूठी मिल गई। अंगूठी ढूंढे जाने के दौरान हिल्टन की आंखों से आंसू बह रहे थे, और वह नर्वस थीं।
अंगूठी ढूंढे जाने के बाद पेरिस भगवान का शुक्र है कि किसी और को यह अंगूठी मिलने से पहले मेरे मंगेतर को यह मिल गई। मैं भाग्यशाली हूं। भगवान की शुक्रगुजार हूं, मेरे कर्म अच्छे हैं।