फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OTT Release: नवंबर का महीना होगा रोमांच से भरपूर, रिलीज होंगी ये फिल्में और सीरीज

Sat, 02 Nov 2024 12:34 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

OTT Release in November: फिल्मों और वेब सीरीज के शौकीनों के लिए नवंबर का महीना बेहद खास होने वाला है। इस महीने शानदार कंटेंट भरपूर फिल्में और सीरीज लोगों को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखने को मिलने वाली हैं। 
विज्ञापन
1 of 9
देवरा, सिटाडेल - फोटो : इंस्टाग्राम
नवंबर का महीना काफी रोमांचक होने वाला है। इस महीने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई शानदार फिल्में और वेब सीरीज दस्तक देने वाली हैं। इस महीने नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो और जी5 जैसे लोकप्रिय प्लेटफॉर्म पर एक से बढ़कर एक शानदार फिल्में और शोज रिलीज के लिए तैयार हैं।  आइए जानते हैं...
विज्ञापन

2 of 9
मिथ्या सीजन 2  - फोटो : यूट्यूब
मिथ्या सीजन 2 
मनोवैज्ञानिक थ्रिलर सीरीज मिथ्या का दूसरा सीजन 1 नवंबर को रिलीज हो चुका है। इस सीरीज की दूसरी किस्त में धोखे और हेरफेर की एक रोमांचक कहानी पेश की गई है। आगामी सीरीज में हुमा कुरैशी, अवंतिका दासानी, परमब्रत चटर्जी, राजित कपूर और समीर सोनी जैसे प्रभावशाली कलाकार हैं। 
विज्ञापन

3 of 9
देवरा पार्ट वन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
देवरा: पार्ट वन 
हाल ही में रिलीज हुई जूनियर एनटीआर की फिल्म देवरा पार्ट वन सिनेमाघरों के बाद अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज के लिए तैयार है। कोराताला शिवा के निर्देशन में बनी यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म 8 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

4 of 9
सिटाडेल हनी बनी - फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn
सिटाडेलः हनी बनी
अमेजन प्राइम वीडियो पर बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज सिटाडेल: हनी बनी रिलीज के लिए तैयार है। राज और डीके की इस वेब सीरीज में वरुण धवन और सामंथा रुथ प्रभु नजर आएंगे। सिटाडेल: हनी बनी 7 नवंबर, 2024 से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीमिंग शुरू करेगी।
विज्ञापन

5 of 9
किष्किन्धा कांडम - फोटो : यूट्यूब
किष्किन्धा कांडम
दीनजीत अय्याथन के निर्देशन में बनी और बाहुल रमेश की लिखी मनोरंजक मलयालम रहस्य थ्रिलर किष्किंधा कांडम इस साल रिलीज हुई थी। इस फिल्म में आसिफ अली, विजयराघवन और अपर्णा बालमुरली मुख्य भूमिकाओं में हैं। बंदरों से भरे कल्लेपथी रिजर्व फॉरेस्ट के बीच स्थित, यह कहानी एक पूर्व सैन्य अधिकारी अप्पू पिल्लई और उनके बेटे अजय चंद्रन के इर्द-गिर्द घूमती है। किष्किंधा कांडम 1 नवंबर, 2024 से डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है।
विज्ञापन

6 of 9
विजय 69 - फोटो : इंस्टाग्राम
विजय 69
अनुपम खेर दर्शकों के लिए एक दिल छू लेने वाली कहानी पेश को तैयार है। उनकी आगामी फिल्म विजय 69 जल्द ही ओटीटी पर सीधा रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन अक्षय रॉय ने किया है। नेटफ्लिक्स पर इसे 8 नवंबर, 2024 से स्ट्रीम किया जा सकेगा। 
विज्ञापन

7 of 9
'ड्यून: प्रोफेसी' ट्रेलर - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
ड्यून प्रोफेसी
विदेशी कंटेंट देखने वालों के लिए भी नवंबर का महीना बेहद खास होने वाला है। फ्रैंक हर्बर्ट के प्रतिष्ठित उपन्यास ड्यून के प्रीक्वल 18 नवंबर को जियो सिनेमा पर स्ट्रीम किया जा सकेगा। इस सीरीज में तब्बू भी नजर आने वाली हैं। 

8 of 9
वेट्टैयन - फोटो : इंस्टाग्राम@LycaProductions
वेट्टैयन 
सिनेमाघरों के बाद निर्माता अब वेट्टैयन को ओटीटी पर रिलीज करने जा रहे हैं। इस फिल्म में रजनीकांत के साथ अमिताभ बच्चन मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म हम के बाद यह दोनों सुपरस्टार एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आए हैं। वेट्टैयन का ओटीटी डेब्यू 7 नवंबर, 2024 को होगा।
विज्ञापन

9 of 9
'तंगलान' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
तंगलान
चियान विक्रम अभिनीत तंगलान 31 अक्टूबर को अपना बहुप्रतीक्षित ओटीटी डेब्यू करने वाली थी। हालांकि, तय समय पर यह फिल्म डिजिटल प्लेटफॉर्म पर नहीं आ सकी। उम्मीद जताई जा रही है कि यह फिल्म नवंबर 2024 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।
Nora Fatehi: नोरा फतेही ने जब दिलबर शूट के लिए छोटे कपड़े पहनने से किया इनकार, बोलीं- मुझे मत करो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें