सिनेमा जगत के सबसे बड़े अवॉर्ड शो ऑस्कर का आयोजन लॉस एंजेलिस स्थित हॉलीवुड एंड हाईलैंड सेंटर के डॉल्बी थियेटर में हुआ। इस दौरान साल 2019 में रिलीज हुई फिल्मों को मिले नॉमिनेशंस के आधार पर अवॉर्ड दिया गया। एक तरफ जहां वॉकिन फीनिक्स ने जोकर के लिए बेस्ट एक्टर का ऑस्कर अवॉर्ड जीता तो वहीं पैरासाइट सर्वश्रेष्ट फिल्म चुनी गई। इस रिपोर्ट में आपको बताते हैं पूरी विनर लिस्ट।