13 जनवरी को Academy of Motion Picture Arts and Sciences ने 2020 के लिए नॉमिनेशंस की लिस्ट जारी की। वाकिन फोनिक्स की फिल्म जोकर इस साल की सबसे अधिक सफल हॉलीवुड फिल्मों में से एक है। फिल्म जोकर को सबसे ज्यादा 11 नॉमिनेशन मिले हैं। जोकर को बेस्ट फिल्म, बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट एक्टर के साथ-साथ आठ अन्य नामांकन भी मिले हैं। द आयरिशमैन, 1917 और वन्स अपॉन अ टाइम इन हॉलीवुड को 10-10 नॉमिनेशन मिले हैं।
डॉक्यूमेंट्री सेंट लुईस सुपरमैन को ऑस्कर की बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट सब्जेक्ट कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया है। इसका निर्देशन इंडियन अमेरिकन फिल्ममेकर स्मृति मुद्रा और समी खान ने डायरेक्ट किया है।
लेकिन क्या आप जानते हैं कई ऐसे भारतीय निर्देशक हैं जिन्होंने हॉलीवुड में शानदार फिल्में बनाकर भारत का नाम बढ़ाया है। इन निर्देशकों का नाम उन लोगों में शामिल है जो फिल्म के मुनाफे के पीछे नहीं दौड़ते और न ही कला व रचनात्मकता से समझौता करते है। कई ऐसे भारतीय निर्देशक भी हैं जिनकी फिल्मों को ऑस्कर में नामांकन मिला है। आइए आपको बताते हैं कौन हैं वो निर्देशक और कौन सी हैं उनकी फिल्में।