91वें ऑस्कर पुरस्कार लॉस एंजेलिस के डोल्बी थियेटर में दिए जाएंगे और 25 फरवरी को सुबह करीब 5.30 बजे इसे भारत में देखा जा सकेगा। ऑस्कर्स रेड कारपेट को 5.30 से देखा जा सकता है। भारत में ऑस्कर अवॉर्ड्स स्टार मूवीज चैनल में टेलिकास्ट होंगे। इसके बाद 6.30 बजे से अवॉर्ड फंक्शन शुरू होगा। फैंस इस ग्रैंड इवेंट को ऑस्कर की आधिकारिक वेबसाइट oscar.go.com पर लाइव देख सकते हैं। भारत में फैंस भी इस इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग (live streaming) का भरपूर आनंद ले सकते हैं।