फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Oscars 2019 एकेडमी सभी ऑस्कर अवॉर्ड्स का करेगा सीधा प्रसारण, दबाव के बाद लिया गया फैसला

Sun, 17 Feb 2019 12:08 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
oscars
अपने सदस्यों और फैंस की ओर से बढ़ते दबाव के बाद एकेडमी ऑफ मोशन आर्ट्स साइंसेस ने 24 फरवरी को पुरस्कारों के प्रसारण के दौरान अपने सभी 24 ऑस्कर श्रेणियों को ऑन एयर देने की घोषणा की है। एकेडमी ने शुक्रवार को पुष्टि करते हुए कहा कि चारों श्रेणियां जिसे कॉमर्शियल ब्रेक के दौरान पेश किया जाना था, उसका ऑस्कर टेलीकास्ट के दौरान सीधा प्रसारण किया जाएगा।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Oscars Award
यह निर्णय शो को छोटे करने के दबाव की वजह से लिया गया था, जो पिछले वर्ष तीन घंटे 53 मिनट तक चला था। ऑस्कर 2019 की जिन चार बड़ी कैटेगरीज के अवॉर्ड्स को ऑफ एयर देने का फैसला किया गया था उनमें सिनेमैटोग्राफी, फिल्म एडिटिंग, मेकअप और हेयरस्टाइल और लाइव-एक्शन शॉर्ट शामिल थे।



 
विज्ञापन

3 of 5
Oscars
ऑस्कर सेरेमनी के इस फैसले के बाद ट्विटर पर विरोध शुरू हो गया था। जिसके बाद एकेडमी को अपना फैसला बदलना पड़ा। इस बार गायिका लेडी गागा और अभिनेता ब्रैडली कूपर 2019 के ऑस्कर समारोह में अपनी फिल्म ‘ए स्टार इज बॉर्न’ के ‘शैलो’ गाने पर प्रस्तुति भी देंगे। इस गाने का चयन सर्वोत्तम गाने की श्रेणी में ऑस्कर में किया गया है। 

4 of 5
केविन हार्ट
इस बार का ऑस्कर अवॉर्ड शुरुआत से ही विवादों में घिरा हुआ है। इस बार के ऑस्कर की मेजबानी कोई नहीं कर रहा है। दरअसल केविन हार्ट को इसकी जिम्मेदारी दी गई थी लेकिन उनके एंटी-गे ट्वीट को लेकर विवाद हो गया और महज दो दिन बाद ही उन्होंने अपना नाम होस्ट से वापस ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
LADY GAGA - फोटो : self
बात करें नॉमिनेशंस की तो इस बार ऑस्कर नॉमिनेशंस में दो फिल्मों का सबसे ज्यादा बोलबाला रहा है। 'Roma' और 'The Favourite' को 10-10 नॉमिनेशंस मिले। वहीं सबसे ज्यादा चर्चा में रही ब्रैडली कूपर और लेडी गागा की 'अ स्टार इज बॉर्न' को 8 नॉमिनेशंस मिले। क्रिश्चियन बेल की 'वाइस' भी 9 कैटेगरी में नॉमिनेट हुई। अब देखना ये है कि नॉमिनेशंस के बाद अवॉर्ड किसकी झोली में गिरता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें