फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब शराब हाथ में लेकर ऑस्कर में पहुंची ये एक्ट्रेस, ऐसे उड़ा मजाक

Tue, 06 Mar 2018 07:47 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सिनेमा जगत के प्रतिष्ठित अवॉर्ड ऑस्कर पुरस्कार का ऐलान कर दिया गया है। 90वें एकेडमी अवॉर्ड यानी ऑस्कर में अवॉर्ड कैलिफोर्निया के डोल्बी थिएटर में सोमवार को आयोजित हुआ। यहां हर साल कुछ ना कुछ नया देखने को मिलता है। इस बार भी कुछ ऐसा ही दिखा, एक्ट्रेस जेनिफर लॉरेन्स अवॉर्ड्स में वाइन का ग्लास लेकर पहुंच गई।
विज्ञापन

2 of 4
जैसे ही वे वाइन का ग्लास लेकर रेड कारपेट पर दिखीं, सभी उन्हें इस हालत में देखकर चौंक गए। कुछ तो उन्हें देखकर अपनी हंसी पर काबू नहीं रख पाए। इस दौरान जेनिफर मस्ती के मूड में भी नजर आईं। सीट ढूंढने के लिए उन्हें काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

3 of 4
जेनिफर लॉरेन्स ने इतनी पी रखी थी कि उन्हें अपनी सीट तक नहीं मिल रही थी। अपनी सीट तक पहुंचने के लिए उन्होंने गाउन को उठाकर सीट के बीच से जाने की कोशिश की। हालांकि, काफी मशक्कत के बाद वे अपनी सीट तक पहुंचने में कामयाब रही। 
विज्ञापन

4 of 4
फंक्शन में जेनिफर प्लेटिनम सीक्वेंस डियोर गाउन में नजर आई। इसके साथ उन्होंने स्ट्रेपी हील्स पहन रखी थी। बता दें कि इस बार जेनिफर का नाम किसी भी अवॉर्ड कैटेगरी के लिए नॉमिनेट नहीं हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें