फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्कर ने दी ओमपुरी को श्रद्धांजलि, बॉलीवुड तो भूल चुका

Mon, 27 Feb 2017 03:14 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
हाल ही में संपन्न हुए 89वें एकेडमी अवॉर्ड्स यानि ऑस्कर समारोह में एक भारतीय एक्टर को सम्मान दिया गया। अवॉर्ड सेरेमनी में 'इन मेमोरियम' में दिग्गज भारतीय अभिनेता स्वर्गीय ओम पुरी को श्रद्धांजलि दी गई। बता दें कि ओम पुरी ने हॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है। 'गांधी', 'सिटी ऑफ जॉय', 'ईस्ट इज ईस्ट', 'वूल्फ' जैसी नामी फिल्मों में काम किया और वहां अपनी पहचान बनाई। 
विज्ञापन


ओम पुरी का 6 जनवरी को मुंबई में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। बॉलीवुड की जानी-मानी हस्तियों ने उनकते निधन पर दुख जाहिर किया था और अपनी सांत्वना दी थीं। लेकिन उनके निधन के बाद किसी भी अवॉर्ड समारोह में उन्हें श्रद्धांजलि नहीं दी गई थी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फिल्मफेयर जैसे बड़े अवॉर्ड शो में भी ओम पुरी के लिए किसी ने दो शब्द भी नहीं कहे। ये काफी असंवेदनशील था कि बॉलीवुड के इतने नामी कलाकार को इंडिया के किसी भी अवॉर्ड शो में श्रद्धांजलि नहीं दी गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें