फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोल्ड ड्रेस पहनते ही ट्रोल हुईं आस्कर विजेता एक्ट्रेस, यूजर्स को भद्दे कमेंट पर मिला करारा जवाब

Thu, 22 Feb 2018 03:59 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ऑस्कर पुरस्कार जीत चुकीं 27 वर्षीय एक्ट्रेस जेनिफर लॉरेंस ने उनकी एक फोटो को लेकर चल रहे विवाद पर अपनी नाराजगी जताई है। इस तस्वीर में वह एक हॉट एंड बोल्ड ड्रेस में नजर आ रही हैं। इस फोटो पर लोग उनका जमकर मजाक उड़ा रहे थे लेकिन अब उन्होंने यूजर्स को इसका करारा जवाब दिया है।
विज्ञापन

2 of 5
दरअसल जेनिफर लॉरेंस ने कड़ाके की ठंड में एक ऐसी ड्रेस पहन कर फोटो खिंचवाई है जिस पर लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। आपको बता दें कि इस ड्रेस को सेक्सिस्ट, हास्यास्पद और नारीवाद से जोड़कर ट्रोल किया जा रहा है। वहीं लॉरेंस ने अपनी फेसबुक पोस्ट के जरिए ट्रोलर्स को शानदार जवाब दिया है। 
विज्ञापन

3 of 5
उन्होंने अपनी फेसबुक पोस्ट में लिखा है - 'मुझे वाकई नहीं लगता कि इस विवाद (जेनिफर लॉरेंस ने ठंड में एक रिवीलिंग ड्रेस पहनी) पर कहां से बात शुरू करूं। यह न केवल बेहद हास्यास्पद है बल्कि मैं बेहद नाराज हूं। वर्सेस की ड्रेस शानदार थी, आपको लगा होगा कि मैं उस ड्रेस को कोट और स्कार्फ से लपेटकर पहनूंगी? मैं 5 मिनट के लिए बाहर थी। मैं उस ड्रेस के लिए बर्फ में खड़ी हो जाती, क्योंकि मुझे फैशन से प्यार है और वह मेरी पसंद है। यह सेक्सिस्ट है, यह हास्यास्पद है, यह नारीवाद नहीं है।'

4 of 5
उन्होंने आगे लिखा-  'मैं क्या पहनती हूं और क्या नहीं, इस पर जबरन टिप्पणी कर कुछ लोग विवाद खड़ा कर रहे हैं और करते हैं। यह असल में मुद्दों से मूर्खतापूर्ण भटकाव है। पकड़ मजबूत करो। आप मुझे जो भी पहने हुए देखते हैं वह मेरी पसंद का होता है और अगर मैं ठंड में जाना चाहती हूं तो यह भी मेरी पसंद है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आपको बता दें कि जेनिफर लॉरेंस एक फोटो में चार लोगों के बीच में एक काली ड्रेस पहने नजर आई थीं। इस फोटो में लॉरेंस के अलावा बाकी चारों पुरुषों ने कोट और जैकेट पहन रखा था। भयंकर ठंड में इस तरह की ड्रेस पहनकर फोटो खिंचवाने को लेकर लोगों ने उनको ट्रेल किया था। सोशल मीडिया पर लोग जमकर उनका मजाक बना रहे थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें