फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Oscar 2020: 92वें ऑस्कर के नामांकन की हुई घोषणा, इन तीन फिल्मों का दिखेगा जलवा

Mon, 13 Jan 2020 11:34 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 1
ऑस्कर - फोटो : सोशल मीडिया
अगले महीने होने वाले सिनेमा के सबसे बड़े पुरस्कार ऑस्कर की नामांकन लिस्ट जारी कर दी है। ये 92वां अकादमी पुरस्कार है और इसकी घोषणा भारतीय समय के अनुसार 10 फरवरी को की जाएगी। ऑस्कर 2020 में सर्वश्रेष्ठ एनिमेटेड फीचर श्रेणी के लिए कुल 32 एनिमेटेड फिल्मों ने आवेदन किया था। इनमें से कुल पांच फिल्मों को लेकर ऑस्कर नामंकन के लिए चिन्हित किया गया है। 32 एनिमिटिड फिल्मों में डिजनी की टॉय स्टोरी 4 और फ्रोजन 2 भी शामिल है। 

92वां अकादमी पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ फिल्म की श्रेणी में वन्स अपॉन अ टाइम इन हॉलीवुड, द इरिस मैन, 1917, मैरिज स्टोरी और जोकर सहित नौ फिल्मों का नाम शामिल है। वन्स अपॉन अ टाइम इन हॉलीवुड, द इरिस मैन और जोकर को अलग-अलग श्रेणी में नामांकन मिले हैं। खास बात ये है कि वन्स अपॉन अ टाइम इन हॉलीवुड के लिए नॉमिनेट हुए ब्रैड पिट के लिए यह अवॉर्ड जीतने का पहला मौका है। उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला है।

वहीं साल 2019 में दुनियाभर में कमाई के मामले में वाली नया रिकॉर्ड बनाने वाली फिल्म एवेंजर्स एंडगेम को सिर्फ विजुअल इफेक्ट्स कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला है। सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्रियों के नॉमिनेशन में रेनी जेल्वेगर, शार्लीज थेरॉन,स्कारलेट जोहानसन और साइओर्स रोनेन का नाम शामिल है। वहीं मुख्य अभिनेता में जॉकिन फोनिक्स, एडम ड्राइवर और लियोनार्डो डिकैप्रियो जैसे दिग्गज नाम शामिल है।

गौरतलब है कि 92वां अकादमी पुरस्कार समारोह भी मेजबान रहित होने वाला है। ‘एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंस’ (एएमपीएएस) के साथ दीर्घकालिक समझौते के तहत ऑस्कर समारोह का प्रसारण ‘एबीसी’ पर होगा। वहीं भारत के मशहूर शेफ विकास खन्ना की पहली ही फिल्म ‘द लास्ट कलर’ ऑस्कर पुरस्कार की फीचर फिल्म की सूची में जगह बनाई है। इस फिल्म में अभिनेत्री नीना गुप्ता ने मुख्य किरदार निभाया है। यह फिल्म वृंदावन और वाराणसी में रहने वाली विधवाओं की जिंदगी पर आधारित है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें