फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Oscar 2017: 'मूनलाइट' से 'ला ला लैंड', पढ़िए अवार्ड विनिंग फिल्मों की कहानी

Mon, 27 Feb 2017 01:21 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
अाॅस्‍कर
इस बार ऑस्कर में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली फिल्मों की कहानी पढ़िए, सच मानिए आप अचंभित हो जाएंगे।

सबसे पहले बात करते हैं बेस्ट फिल्म का पुरस्कार जीतने वाली फिल्म मूनलाइट की। यह लघु नाटक ‘इन मूनलाइट ब्लैक वॉयज लूक ब्लू’ का रूपांतरण है।

फिल्म 'मूनलाइट' एक ऐसे अश्वेत लड़के के संघर्ष की कहानी पर आधारित है जो अपनी ही तलाश कर रहा है। अश्वेत होने के चलते उसे काफी संघर्ष करना पड़ता है। फिल्म में दौड़, कामुकता, मर्दानगी, पहचान और अलगाव के विषयों को दिखाया गया है। इस फिल्म के निर्देशक बैरी जेनकिन्स हैं। फिल्म में ट्रेवेंते रोड्स ने मुख्य भूमिका निभाई है। 
विज्ञापन

Oscar 2017: 'मूनलाइट' से 'ला ला लैंड', यहां पढ़िए अवार्ड विनिंग फिल्मों की कहानी

2 of 5
अाॅस्‍कर
फिल्म 'ला ला लैंड' को बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन का अवॉर्ड मिला।

ला ला लैंड दो कलाकारों की संगीत प्रधान कहानी है जो हॉलीवुड में करियर बनाना चाहते हैं और इस दौरान उन्हें प्यार हो जाता है। यह म्यूजिकल रोमांटिक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है जिसमें संगीत और प्रेम के नए स्वरूप को बड़ी शिद्दत से दिखाया गया है। रेयान घोसलिंग पियानो बजाने वाला कलाकार हैं और एमा स्टोन एक उभरती हुई हीरोइन हैं जो अपने-अपने सपनों को पूरा करने की जद्दोजहद में एक दूसरे के करीब आते हैं।

फिल्म के डायरेक्टर ने यह फिल्म 2010 में ही लिख ली थी लेकिन उन्हें कोई स्टूडियो और प्रोडक्शन हाउस नहीं मिला जो बिना उनकी स्क्रिप्ट में बदलाव किए फिल्म को फाइनेंस कर सके।

संयोग देखिए कि फिल्म को ऑस्कर मिलते ही फिल्म के डायरेक्टर और कलाकारों को अपनी फिल्म में लेने के लिए होड़ मच गई है।
विज्ञापन

Oscar 2017: 'मूनलाइट' से 'ला ला लैंड', यहां पढ़िए अवार्ड विनिंग फिल्मों की कहानी

3 of 5
अाॅस्‍कर
ईरानी निर्देशक असगर फरहादी की फिल्म 'द सेल्समैन' बनी बेस्ट फॉरन लैंग्वेज कैटिगरी की विजेता।

असगर फरहादी की फिल्म 'द सेल्समैन' दरअसल ईरान के एक जोड़े की कहानी है। राना और एमाद को किन्हीं वजहों से अपना घर बदलना पड़ता है और वो जिस अपार्टमेंट में शिफ्ट होते हैं वहां पहले से एक वेश्या रहती है। वेश्या और उसके ग्राहकों के बीच होने वाली हिंसक घटनाओं के चलते राना और एमाद का दांपत्य जीवन किस तरह प्रभावित होता है औऱ वो दोनों किस तरह इससे बाहर आते हैं, फिल्म इसी को दिखाती है।

Oscar 2017: 'मूनलाइट' से 'ला ला लैंड', यहां पढ़िए अवार्ड विनिंग फिल्मों की कहानी

4 of 5
अाॅस्‍कर
बेस्ट ऐनिमेटेड फीचर फिल्म का अवॉर्ड जूटोपिया' को मिला।

ये एक एनिमेटेड फिल्म हैं। इसमें एक जूटोपिया नाम की जानवरों की दुनिया होती है। यहां रहने वाले जिनिफर नाम के एक मादा खरगोश की नौकरी पुलिस में लग जाती है। पुलिस में रहते हुए कई मिस्ट्री केस सॉल्व करती है। उसके लिए पुलिस की जिंदगी आसान नहीं होती लेकिन वो खुद को साबित करती है। इस जानवरों की दुनिया में रहने वाली एक लोमड़ी ज‌िनिफर की जिंदगी में काफी परेशानी खड़ी करती है। इस फिल्म के निर्देशक बिरॉन होवॉर्ड और रिच मोरे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अाॅस्‍कर
वायोला डेविस को फिल्म 'फेंसेस' के लिए बेस्ट सपॉर्टिंग ऐक्ट्रेस का ऑस्कर अवॉर्ड मिला।

इस फिल्म में ट्रॉय मैक्सॉन नाम का एक सफाई कर्मचारी बेसबॉल में अपना करियर बनाने का सपना देखता है। लेकिन अश्वेत प्‍लेयर को लीग में खेलने की इजाजत नहीं मिलती। ट्रॉय एक अच्छा पिता और‌ पति बनने की कोशिश करता है। अश्वेत होने के चलते उसके परिवार को भी काफी कुछ सहना पड़ता है। पूरी फिल्म ट्रॉय की जिंदगी पर आधारित है। इस फिल्म के निर्देशक डेंजल वॉशिंगटन हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें