ऑब्सेशन
- फोटो : सोशल मीडिया
हिंदी फिल्मों पर भारी पड़ रही ‘ऑब्सेशन’
एक ओर ‘ऑब्सेशन’ अच्छी कमाई कर रही है। वहीं दूसरी ओर बॉक्स ऑफिस पर हिंदी फिल्में कोई खास प्रदर्शन नहीं कर पा रही हैं। बॉक्स ऑफिस पर इस वक्त ‘चांद मेरा दिल’, ‘पति पत्नी और वो दो’ और ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ जैसी फिल्में बनी हुई हैं।
लेकिन कोई भी वो प्रभाव नहीं छोड़ पा रही है, जैसा ‘ऑब्सेशन’ कर रही हैं। अब इस गुरुवार-शुक्रवार को सिनेमाघरों में ‘पेद्दी’, ‘बंदर’ और ‘है जवानी तो इश्क होना है’ जैसी फिल्में रिलीज हो रही हैं। अब देखना ये है कि इन नई रिलीज फिल्मों के बाद ‘ऑब्सेशन’ कैसा प्रदर्शन कर पाती है?