फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

James Bond No Time To Die: जबरदस्त एक्शन के साथ लौटे डेनियल क्रेग, यहां देखें ट्रेलर

Wed, 04 Dec 2019 09:29 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
James Bond - फोटो : social media
जेम्स बॉन्ड की अगली फिल्म 'No Time To Die' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फैन्स इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ट्रेलर में जेम्स बॉन्ड यानी की डेनियल अपने चिर-परिचित अंदाज में एक्शन करते नजर आ रहे हैं। एक बार फिर बॉन्ड घरों के ऊपर बाइक दौड़ा रहे हैं। वहीं, कार की हेडलैंप से भारी-भरकम हथियार निकल रहे हैं। इस ट्रेलर में एक्शन का जबरदस्त डोज है। इससे पहले फिल्म का टीजर रिलीज कर बताया गया था कि इसका ट्रेलर 4 दिसंबर को रिलीज किया जाएगा।
विज्ञापन

2 of 5
जेम्स बॉन्ड - फोटो : Twitter
इस ट्रेलर को आधिकारिक जेम्स बॉन्ड ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किया गया था, और उसने घोषणा की: 'बॉन्ड इज बैक'।जबरदस्त लोकेशन्स और थ्रिलिंग एक्शन सिक्वेंस वाला ट्रेलर बता रहा है कि फिल्म सारे रिकॉर्ड तोड़ने वाली है। डेनियल क्रेग का लुक दमदार है और ये कहा जा सकता है कि इस बार भी वह फिल्म में धमाल मचाने वाले हैं। 2015 में 'स्पेक्टर द 007' की शूटिंग के बाद डेनियल ने कहा था कि अब वह बॉन्ड फिल्म में नजर नहीं आएंगे। इस खबर से फैंस बेहद निशान हुए थे लेकिन बाद में उन्होंने इरादा बदल लिया और बॉन्ड 25 में काम करने का मन बना लिया।
विज्ञापन

3 of 5
जेम्स बॉन्ड - फोटो : instagram
लेकिन 'No Time To Die' डेनियल की आखिरी फिल्म है। इस फिल्म के बाद लशाना लिंच (Lashana Lynch) डेनियल को रिप्लेस करेंगी और ब्रिटिश जासूस का किरदार निभाएंगी। लशाना लिंच पहली महिला हैं, जो जेम्स बॉन्ड के किरदार में नजर आएंगी। इससे पहले तक सिर्फ पुरुष एक्टर ही एजेंट 007 बनते आए हैं। ट्रेलर के मुताबिक रिटायर हो चुके जेम्स बॉन्ड को वापस ड्यूटी पर बुलाया जाता है। जहां उसे पता चलता है कि एक वैज्ञानिक को एक अपराधी ने किडनैप कर लिया है और वह नई और खतरनाक तकनीक से लैस है। ऐसे में बॉन्ड फिर एक मिशन पर निकल पड़ते हैं।

4 of 5
डेनियल क्रेग - फोटो : twitter
यह फिल्म अगले साल 3 अप्रैल को भारत और ब्रिटेन में रिलीज होगी। वहीं अमेरिका में यह फिल्म 8 अप्रैल को दस्तक देगी। 'नो टाइम टू डाई' इस फ्रेंचाइजी की 25वीं फिल्म है। इस फिल्म को कैरी फुकुनागा निर्देशित कर रहे हैं। फिल्म में ऑस्कर अवॉर्ड विनिंग एक्टर रामी मालेक विलन की भूमिका में हैं जबकि बॉन्ड गर्ल के रूप में क्यूबन ऐक्ट्रेस अना दे अर्मस और लैशना लिंच भी दिखाई देंगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
SPECTRE - फोटो : social media

डेनियल क्रेग ने साल 2006 में कैसिनो रॉयल से बतौर जेम्स बॉन्ड में इंट्री ली थी। डेनियल क्रेग की तीसरी बॉन्ड मूवी 'स्काइफॉल' ने ब्रिटेन के इतिहास में बॉक्स ऑफिस के तमाम रिकॉर्ड तोड़ डाले थे।

देखें ट्रेलर
 



 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें