सोशल मीडिया पर अपने नाम के आगे से पति निक जोनस का सर नेम हटाने के बाद से अभिनेत्री प्रियंका और निक के रिश्ते को लेकर तरह तरह के कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन कपल ने सभी को झुठलाते हुए साफ किया था कि उनके बीच सब ठीक है। इससे फैंस ने राहत की सांस ली थी। इसके बाद से प्रियंका और निक की सोशल मीडिया एक्टिविटी और प्रेजेंस पर भी सबकी निगाहें टिकी रहती हैं।