Nick Jonas Birthday: अमेरिकी सिंगर सॉन्ग राइटर और म्यूजिशियन निक जोनस आज अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर जानिए 14 की उम्र में पहली गर्लफ्रेंड बनाने से लेकर मालती के पिता बनने तक कैसा रहा निक का सफर...
सिंगर निक जोनस के दुनियाभर में करोड़ों फैंस हैं। मगर कुछ साल पहले तक निक को भारत में कम ही लोग जानते थे। हालांकि, अब विदेशों के साथ-साथ भारत में भी सिंगर के ढेरों फैंस हैं। वजह सिर्फ एक- प्रियंका चोपड़ा। इसमें कोई दोहराय नहीं कि निक के बारे में इंडियन यूजर्स ने तब जानना शुरू किया, जब प्रियंका ने उनसे शादी की पर आज यहां निक के म्यूजिक और उनके गानों के भी कई फैंस हैं।
आज निक जोनस के 34वें जन्मदिन पर पढ़िए निक के जीवन के अब तक के सफर से जुड़ी 10 खास बातें...
विज्ञापन
2 of 9
निक जोनस
- फोटो : सोशल मीडिया
जोनस ब्रदर्स के नाम से पहचाने गए तीनों भाई
16 सितंबर 1992 में निक का जन्म निकोलस जेरी जोनस के रूप में अमेरिका में हुआ था। उनके पिता पॉल केविन जोनस पेशे से एक म्यूजिशियन थे। इसके साथ ही वह चर्च में गाते थे। निक की मां डेनिस मिलर जोनस साइन लैंग्वेज टीचर और सिंगर थीं। निक के अलावा इस परिवारे में निक के दो भाई जोए और केविन और एक छोटा भाई फ्रैंकी भी थे।
विज्ञापन
3 of 9
निक जोनस, जोइ जोनस
- फोटो : सोशल मीडिया
मां ने की हुनर की पहचान
निक जोनस को बचपन से ही घर पर संगीतमय माहौल मिल रहा था। माता-पिता को गाते देख उनमें काफी कम उम्र से सुरों का समझ आ गई थी। छह साल की उम्र में निक की मां डेनिस ने ब्यूटी पॉर्लर में निक को गाते सुना। इसके बाद उन्होंने बेटे की इस कला को दर्शकों तक पहुंचाने का निश्चय किया।
4 of 9
2008 में ग्रैमी के दौरान निक जोनस अपने भाइयों के साथ
- फोटो : सोशल मीडिया
कम उम्र मे मिला ग्रैमी
साल 2005 में निक जोनस, जोए और केविन के साथ मिलकर अपना बैंड बनाया। तीन साल बाद 2008 में इस बैंड के गाने ‘इट्स अबाउट टाइम’, ‘जोनस ब्रदर्स’ और ‘हैप्पिनेस बिगेन्स’ हिट एल्बम रिलीज हुए। बैंड को बेस्ट न्यू आर्टिस्ट का ग्रैमी अवॉर्ड नॉमिनेशन मिला।
विज्ञापन
5 of 9
निक जोनस गर्लफ्रैंड्स के साथ
- फोटो : सोशल मीडिया
चौदह साल की उम्र में डेटिंग
2006 में निक जोनस ने ‘हैना मैंटेना’ नाम के शो में एक्टिंग की। इसी दौरान वो एक्ट्रेस माइली सायरल से मिले। 14 साल की उम्र में निक को उनसे प्यार हो गया।
2008 में सेलिना गोमेज को एक शो के दौरान मिले थे। इसके बाद दोनों ने डेट करना शुरू किया। सेलिना एक म्यूजिक वीडियो में भी जोनस के साथ नजर आ चुकी हैं।
2021 में मॉडल डेल्टा गुडरेम को सिंगर ने डेट करना शुरू कर दिया। डेल्टा निक से उम्र मे 11 साल बड़ी थीं। यह रिश्ता 10 महीने चला और फिर खत्म हो गया।
2013 में ओलीविया कल्पो से निक की मुलाकात हुई। यह रिश्ता लगभग दो साल चला। मगर उसके बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया।
विज्ञापन
6 of 9
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस
- फोटो : सोशल मीडिया
2016 में प्रियंका की हुई एंट्री
2015 से 2016 तक निक पूरी तरह अकेले थे। इसके बाद उनके जीवन में प्रियंका चोपड़ा आईं। निक के भाई केविन जोनस ने निक को प्रियंका से बात करने की सलाह दी। निक ने प्रियंका को सोशल पर मैसेज भेजा और खुद को उनका फैन बताया। प्रियंका ने मैसेज का रिप्लाई दिया और इसके बाद प्रियंका और निक एक-दूसरे से 2017 में हुए मेट गाला में मिले। दोनों ने यहां रेड कार्पेट पर पहली बार साथ में पोज दिए।
तीन महीने की डेटिंग
मई 2018 में निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा ने एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया। इन तीन महीनों में दोनों एक दूसरे के बेहद करीब आ गए। जुलाई में प्रियंका के जन्मदिन के एक दिन बाद निक ने उन्हें प्रपोज कर दिया। अगस्त में दोनों ने मुंबई में पंजाबी रीति-रिवाजों से रोका सेरेमनी कर ली।
8 of 9
निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा शादी के दौरान
- फोटो : सोशल मीडिया
कैसे मिला नेशनल जीजू का टैग?
आखिर, दिसंबर 2018 में वो वक्त आ गया। जिसका प्रियंका और निक दोनों के फैंस को इंतजार था। कपल ने उम्मेद भवन पैलेस में सात फेरे लिए। इस दौरान प्रियंका और निक दोनों के घरवाले मौजूद रहे। इस शादी के बाद भारत में निक की पहचान बढ़ी। भारत में कई लड़कियों और फैंस ने उनके क्यूट जीजू बुलाना शुरू कर दिया। धीरे-धीरे यह नेशनल जीजू के टैग में बदल गया।
मालती के पैरेंट बने निक-प्रियंका
साल 2022 निक जोनस के जीवन के लिए बेहद खास साल रहा। उस साल निक और प्रियंका सरोगेसी के जरिए मालती के पैरेंट्स बने। अब उनकी लाड़ली मालती चार साल की हो चुकी है। दोनों अक्सर बेटी मालती के साथ अच्छा वक्त बिताते नजर आते हैं।