फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एवेंजर्स से पहले ब्लैक विडो की ये थी असली फैमिली, नए प्रोमो में नताशा की नई कहानी का खुलासा

Mon, 03 Feb 2020 02:55 PM IST
Avinash Pal अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 4
ब्लैक विडो - फोटो : सोशल मीडिया
हॉलीवुड की सबसे बड़ी कॉमिक बुक फ्रेंचाइजी मार्वल के प्रशंसक दुनिया भर में फैले हुए हैं, और वे इस फ्रेंचाइजी से जुड़े हर किरदार और उनकी कहानी को जानने के लिए हमेशा उत्सुक रहते हैं। वैसे तो, लगभग सभी किरदारों के बारे में उनके प्रशंसक अपनी तरफ से दिमाग लगाकर बहुत कुछ जान चुके हैं, और ज्यादातर की कहानियां फिल्मों ने खुद अपने फैंस को सिनेमाघरों में बता दी हैं, लेकिन कुछ किरदार अभी भी हैं जिनके बारे में फैंस को जानना अभी बाकी है। ब्लैक विडो उन्हीं रहस्यमयी किरदारों में से एक है।
विज्ञापन

2 of 4
Black Widow - फोटो : social media
मार्वल इंडिया ने सोशल मीडिया पर अपनी आने वाली फिल्म 'ब्लैक विडो' का एक नया प्रोमो जारी किया है, जिसमें ब्लैक विडो की नताशा रोमनोफ के रूप में एवेंजर बनने से पहले की अपनी पिछली जिंदगी के बारे में कुछ झलक दिखाई गई हैं। इस प्रोमो में ब्लैक विडो कहती है कि हम उनके बारे में सबकुछ नहीं जानते। प्रोमो में आगे वह कहती हैं, 'एवेंजर बनने से पहले मेरी जिंदगी और मेरा परिवार कुछ और हुआ करता था। जिंदगी के कुछ पड़ावों पर हमें, दुनिया जो आपको बनाना चाहती है, और जो आप बनना चाहते हो, में से चुनना पड़ता है।'
विज्ञापन

3 of 4
Black Widow - फोटो : social media
इस 30 सेकंड के प्रोमो में नताशा की पिछली जिंदगी के बारे में पता चलता है कि उसके पिता, मां और बहन भी नताशा की ही तरह एक योद्धा थे। एवेंजर्स को नया परिवार बनाने से पहले नताशा के इस परिवार ने मिलकर दुनिया पर आई विपत्ति का डटकर सामना किया और फतह हासिल की। कुछ दुर्घटनाओं और अनजाने में हुई गलतियों की वजह से नताशा अपने असली परिवार से अलग हो जाती है।

विज्ञापन

4 of 4
Scarlett Johansson - फोटो : Social Media
बता दें कि मार्वल स्टूडियोज की सबसे सफल फिल्म और दुनिया में कमाई के मामले में नया रिकॉर्ड बनाने वाली फिल्म 'अवेंजर्स एंडगेम' के बाद यह फिल्म इस फ्रेंचाइजी की सबसे महत्वपूर्ण फिल्म मानी जा रही है। ब्लैक विडो के किरदार को सबसे पहले नताशा रोमनोफ के रूप में मार्वल फ्रेंचाइजी के सबसे महंगे किरदार आयरन मैन की दूसरी किस्त में देखा गया था, तभी से इस किरदार के इतिहास के बारे में प्रशंसकों के अलग-अलग विचार आते रहे हैं। खैर, अब बहुत ही जल्द इन रहस्यों से पर्दा उठने वाला है। इस किरदार को पर्दे पर अब तक हॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री स्कारलेट जोहांसन ने निभाया है। यह फिल्म 30 अप्रैल को हिंदुस्तान के सिनेमाघरों में दस्तक देगी, अमेरिका में ये फिल्म 1 मई को रिलीज हो रही है।

पढ़ें: इन 'प्लस साइज' अभिनेत्रियों ने बदल दी 'जीरो फिगर' की परिभाषा, बढ़े वजन के साथ किया टीवी पर राज
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें