नए साल में मार्वल सिनेमैटिक यूनीवर्स (एमसीयू) में एक नया सुपरहीरो आ गया है। मार्वल कॉमिक्स से निकलकर एमसीयू की परदे तक पहुंची कहानियों का नया किरदार ‘मून नाइट’ एक अमेरिकी फौज में काम कर चुका एक युवक है जिसे समझ में नहीं आता कि वह सो रहा है कि जाग रहा है। भारत में संतोषी माता की व्रत कथा में आने वाले सोने और जागने की स्थिति को मार्वल ने अपने कॉमिक्स में भी अपनाया हुआ है। इस युवक को समझ नहीं आता कि वह कब जाग रहा है और कब सो रहा है। और, इसी चक्कर में धीरे धीरे उसे अपनी पहचान कुछ और समझ आने लगती है। ‘मून नाइट’ का ट्रेलर मंगलवार को पूरी दुनिया में रिलीज कर दिया गया। ये ट्रेलर अलग अलग भारतीय भाषाओं में भी रिलीज हुआ है।
वेब सीरीज ‘मून नाइट’ का प्रसारण होली के बाद डिज्नी प्लस हॉट स्टार ओटीटी पर होगा।